Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष बने अजय बंगा

Ajay Banga

Ajay Banga

वॉशिंग्टन। मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बांगा (Ajay Banga) विश्व बैंक के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने इसके बारे में जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने घोषणा की है कि संयुक्त राज्य अमेरिका मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा (Ajay Banga) को विश्व बैंक का अध्यक्ष नामित कर रहा है।

दरअसल, बीते सप्ताह वर्ल्ड बैंक (World Bank) के प्रमुख डेविड मलपास ने इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद विश्व बैंक की ओर से कहा गया था कि वह जल्द ही नए अध्यक्ष का चयन कर सकता है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर जो बाइडन ने कहा कि अजय बंगा विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए सक्षम हैं।

2016 में मिला था पद्म श्री

अजय बंगा को साल 2016 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 63 साल के बंगा वर्तमान में जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं।

Exit mobile version