• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूत और योग्य सरकार ही किसी देश व समाज की पोषक होती है: एके शर्मा

Writer D by Writer D
25/05/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। मऊ की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ अरविन्द राजभर के पक्ष में जिले के भटकुवां पट्टी में भूमिहार समाज का स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भगवान परशुराम, चाणक्य सहित कई पौराणिक और ऐतिहासिक चरित्रों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भूमिहार ब्राह्मण समाज के गौरवशाली अतीत का भान कराया। उन्होंने कहा कि जिस दिन आपका पुरुषार्थ जाग जाएगा, उसी दिन से आप फिर से पूरी सृष्टि के कल्याणक बन जाएंगे। समाज के बीच आना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है।

मुख्य अतिथि श्री शर्मा (AK Sharma) ने सवाल किया कि बुद्धि, विवेक, आत्मबल, धनबल और जमीन के मालिक भूमिहार ब्राह्मण समाज का अस्तित्व क्या रह गया है? राजनीति में हमारी भागीदारी कहां है? सब बंटे हुए हैं। हम किसी को नेता मानते ही नहीं। हमारे पूर्वजों ने स्कूल-कॉलेज के लिए दान किया और हममें संचय की प्रवृत्ति छाई हुई है। देना सीखिये, चौगुना होकर वापस आएगा।

किसी भी समाज की एकता ही उसकी ताकत है, लेकिन वह ताकत सकारात्मक दिशा में प्रयोग होनी चाहिए। इसलिए हमें यह समझना अतिआवश्यक है कि हमें अपने समाज, अपने देश और देशवासियों के लिए ऐसे प्रत्याशी को वोट देकर लोकसभा भेजना है, जो हमारे वोट का सम्मान करते हुए हमारे क्षेत्र का विकास कर सके और साथ ही यह भी ध्यान रखना है कि डबल इंजन की सरकार से हमें क्या लाभ मिला है और आगे क्या मिलने वाला है। हवा के विपरीत या किसी भ्रम में फँसते हुए अपने वोट का प्रयोग, प्रवाह के अनुकूल करना है और अपने भविष्य को सुरक्षित रखना है।

भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रहित की बात करती है: एके शर्मा

केबिनेट मंत्री (AK Sharma) ने कहा की योग्य सरकार ही किसी भी समाज की पोषक होती है, इसलिए हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम योग्य सरकार बनवाने में मदद करते हुए अधिक से अधिक मतदान करें। मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी समाज को संरक्षण दिया है, हर योजना बिना भेदभाव के सभी को मिल रही है अतः मोदी जी के हाथों को मजबूत बनायें।

इस अवसर पर अवध नारायण राय जिलाध्यक्ष भूमिहार समाज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, राम बहादुर राय, प्रकाश चंद्र राय, बिन्नू राय, रमेश राय, प्रेम प्रकाश राय, अनिल राय, सर्वेश राय ब्लॉक प्रमुख, अतुल राय, प्रवीण राय, विपिन राय, अरुण राय, शैलेन्द्र राय समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठजन और स्थानीय मौजूद रहे।

Tags: ak sharmalok sabha elections 2024mau newsup news
Previous Post

भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रहित की बात करती है: एके शर्मा

Next Post

देश को अपनी जागीर समझती है कांग्रेस, उसे लगता है शहजादे ही इकलौते वारिस है: मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
Next Post
PM Modi

देश को अपनी जागीर समझती है कांग्रेस, उसे लगता है शहजादे ही इकलौते वारिस है: मोदी

यह भी पढ़ें

Giridhar Malviya

बीएचयू के कुलाधिपति जस्टिस गिरिधर मालवीय का निधन

18/11/2024
Lathicharge on SP workers in Lucknow, demonstrating near Raj Bhavan

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, राजभवन के पास कर रहे थे प्रदर्शन

31/08/2020

बीजेपी को एक और झटका, जयंत के साथ हुए विधायक अवतार सिंह भड़ाना

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version