• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से किया जाय दूर: एके शर्मा

Writer D by Writer D
19/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  के द्वारा हड़ताल के दौरान कहीं-कहीं पर विद्युत व्यवधान से जनमानस को हो रही परेशानियों से बचाने के लिए लगातार किये गये प्रयासों से आज अपरान्ह 03:00 बजे विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल को वापस ले लिया। इस प्रकार 16 मार्च गुरूवार को रात्रि 10:00 बजे से शुरू हुई 72 घंटे की विद्युत कर्मियों की टोकन हड़ताल आज 19 मार्च रात्रि 10:00 बजे से समयावधि पूरी होने के एक दिन पहले ही समाप्त हो गयी। हड़ताल कुल 65 घंटे तक चली।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  और हड़ताल में शामिल संगठनों के पदाधिकारियों के बीच हड़ताल को समाप्त करने के लिए तीसरे दौर की वार्ता आज जल निगम के फील्ड हॉस्टल संगम में सुबह 10:00 बजे होनी थी, लेकिन संघर्ष समिति के संयोजक  शैलेन्द्र दुबे के  समय पर न पहुंचने से वार्ता नहीं हो पायी। शैलेन्द्र दुबे निर्धारित समय से तीन घंटे पश्चात संगम पहुंचे। पुनः अपरान्ह 02:30 बजे वार्ता के लिए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के संगम आने पर ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में वार्ता हुई, जिसमें यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज, प्रबंध निदेशक उत्पादन एवं वितरण  पी गुरू प्रसाद, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार भी मौजूद रहे।

वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि सुबह से ही उम्मीद थी कि नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए आज हड़ताल खत्म हो जाय। किसी प्रकार से इस स्थिति तक पहुंचे और हड़ताल में शामिल कर्मियों एवं संगठनों को जनता के दुःख-दर्द का एहसास हुआ और उन्होंने आखिरकार सरकार की बात मानी। उन्होंने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य संगठनों के सदस्यों से कहा कि अभी से ही सभी हड़ताली कर्मचारी तत्काल अपने कार्यस्थल पर लौटें और अपने कार्य दायित्वों का पूरी तरह से निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बहाल है। फिर भी प्रदेश में कहीं पर भी यदि विद्युत व्यवधान किसी कारण से अभी बना हो तो उसे शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जाय, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र ही निदान किया जाय। उनकी शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली ठीक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी विद्युत कर्मी विभाग के हित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे, जिससे कि प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर हो सके।

65 घंटे बाद बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म, ऊर्जा मंत्री-कर्मचारी नेताओं की बैठक में बनी सहमति

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल के दौरान विद्युत कर्मियों द्वारा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के उल्लंघन, विद्युत आपूर्ति बाधित एवं क्षतिग्रस्त करने पर उनके खिलाफ दर्ज ऐसे सभी मुकदमों को वापस लिया जायेगा। इस दौरान बर्खास्त किये गये सभी कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देश दिये कि हड़ताल के दौरान कर्मियों पर की गयी सम्पूर्ण कार्यवाही को स्थगित करने की प्रक्रिया पूरी की जाय। वार्ता के दौरान उन्होंने विद्युत कर्मियों को यह भी आश्वासन दिया कि 03 दिसम्बर, 2022 को उनके साथ किये गये समझौते की मांगों को वार्ता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। यह भी कहा कि उस समझौते में से कुछ मांगों को पूरा कर लिया गया है तथा कुछ पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

जीवन के समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने की प्रेरणा देगा राम नाम: सीएम योगी

Next Post

शाइस्ता परवीन के लगेंगे पोस्टर, बढ़ सकती है इनाम की राशि

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
azam khan
Main Slider

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

07/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Next Post
Shaista Parveen

शाइस्ता परवीन के लगेंगे पोस्टर, बढ़ सकती है इनाम की राशि

यह भी पढ़ें

Rock Salt

इस नमक के होते हैं कई फायदे, ऐसे करें सेवन

02/10/2025
Swami Prasad Maurya

रामचरितमानस विवाद में एक्टिव हुए अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद को किया तलब

28/01/2023
Rings

ड्रेस के अनुसार पहने हाथ की अंगूठी

05/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version