• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

Writer D by Writer D
13/03/2026
in उत्तर प्रदेश, भदोही, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशी नरेश पीजी महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं ऑफर लेटर प्रदान कर दो दिवसीय रोजगार मेले का समापन किया।रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस रोजगार मेले में शामिल होकर उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 83 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 4000 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 960 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ और उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र एवं ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर प्राप्त करते ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन की एक नई शुरुआत है। उन्होंने युवाओं से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा अपने कौशल को निरंतर बढ़ाते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में कौशल विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है और जो युवा लगातार सीखने और अपने कौशल को निखारने का प्रयास करते हैं, वही आगे बढ़ते हैं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विकास की गति तेज होने के कारण रोजगार और अवसरों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल युवाओं को अपने कौशल और प्रतिभा को पहचानने तथा उसे सही दिशा में उपयोग करने की है।

कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा (AK Sharma) ने रोजगार मेले का सुनियोजित और व्यवस्थित आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास को भी गति देते हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं और इससे युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप अवसर प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, अन्य संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

Next Post

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई

14/03/2026
Syed Ata Hasnain
बिहार

बिहार के राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, ली पद और गोपनीयता की शपथ

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
Next Post
CM Dhami

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Lalu Yadav expelled Tej Pratap Yadav from the party

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से किया निष्कासित, परिवार से भी कर दिया बेदखल

25/05/2025
Maha Kumbh

एकता का महाकुम्भ: महाकुम्भ में शैव, वैष्णव और उदासीन अखाड़ों में दिखा अनेकता में एकता का भाव

13/01/2025

Redmi Note 11T को Free में पाने का मौका, इस तारीख तक वैलिड है ऑफर

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version