• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने जन-शिकायतों को गम्भीरता से लेने और त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

Writer D by Writer D
13/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकाय अधिकारियों को नागरिकों की समस्याआंे को गम्भीरता से सुनने और इसका त्वरित समाधान निकालने के निर्देश दिये हैं जिससे कि शहरवासियों को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे कि समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सके। सभी नगर आयुक्त जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ऐसे नाले-नालियों का सर्वे कराएं जो निर्माण में गड़बड़ी एवं अतिक्रमण के कारण जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज नगरीय निकाय निदेशालय में सम्भव पोर्टल की व्यवस्था के तहत राज्यव्यापी वर्चुअल जनसुनवाई की और शिकायतकर्ता से संवाद कर परेशानियों के सम्बंध में जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारी को समस्या के शीघ्र निदान के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनमानस को सुख-सुविधाएं मुहैया कराना है इसमें किसी प्रकार का व्यवधान एवं गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Image

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जलभराव, साफ-सफाई, सीवर, गंदा जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, गृहकर, अतिक्रमण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सम्बंधी समस्याओं का समाधान कराया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर, सहारनपुर, प्रयागराज, मेरठ, बरेली, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फर्रूखाबाद, बलरामपुर के शिकायतकर्ताओं को सुना। जिन्होंने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपनी शिकायतें दर्ज करायी थी।

सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को किया जायेगा चरितार्थ: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने जनसुनवाई के दौरान निर्देश दिये कि शहरों में जलभराव की स्थिति में तत्कालिक समाधान के लिए पम्प लगाकर पानी को हटाने का प्रयास करें। इसके स्थायी समाधान पर भी योजना बनाकर कार्य करें। इसके लिए नाले-नालियों के बेहतर निर्माण, अतिक्रमण अवरोधों को हटाने पर कार्य करें। साथ ही इसके लिए सम्बंधित विभागों से भी समन्वय बनाएं और नालियों के निर्माण को व्यवस्थित करें और इसका तकनीकी हल निकालें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के सम्बंध में क्षेत्र के जन- प्रतिनिधियों सांसद, विधायकों से भी बात करें और उनके सुझावों पर भी अमल करें। उन्होंने कहा कि सीवर के पानी में मिल जाने से जलजनित बीमारियां कालरा, हैजा, डायरिया फैलता है। इसके लिए पानी के पाइप को ठीक रखने के निर्देश दिये।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सभी नगरों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करें, जिससे लोग नाले-नालियों में कूड़ा व गन्दगी न डालें। बैठक में सचिव नगर विकास रवीन्द्र कुमार, निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल, अपर निदेशक डॉ0 असलम अंसारी, उप निदेशक डॉ0 सुनील यादव उपस्थित थे तथा सभी नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newssambhav portalurja mantri
Previous Post

वृक्षारोपण के मिशन में जुटी योगी सरकार

Next Post

विद्युत विभाग के अधीन समस्त सेवाओं में 06 माह की अवधि के लिए हड़ताल पर रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Strike

विद्युत विभाग के अधीन समस्त सेवाओं में 06 माह की अवधि के लिए हड़ताल पर रोक

यह भी पढ़ें

मुफ्ती ने ED को लिखा पत्र, किसी भी एजेंसी का सामना करने के लिए जतायी सहमति

31/12/2020
Tractor-Bus Collision

औरैया में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

02/01/2021
खुश हो जाइए! आ रहा है सस्ता iPhone, दमदार कैमरा और पावरफुल फीचर्स से होगा लैस

आ रहा है सस्ता iPhone, दमदार कैमरा और पावरफुल फीचर्स से होगा लैस

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version