• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री ने 1912 का किया औचक निरीक्षण

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने 1912 कस्टमर केयर सेंटर तथा 33/11 केवी उपकेंद्र, विधानसभा का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्टमर केयर सेंटर में आ रही उपभोक्ताओं की शिकायतों का पूरी सतर्कता के साथ पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठापूर्वक समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली ऐसी हो कि किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी ना हो। साथ ही शिकायतों के समाधान से उपभोक्ता को पूर्ण संतुष्टि भी मिले।

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक  पंकज कुमार को निर्देशित किया कि 1912 कस्टमर केयर सेंटर की व्यवस्था को और उपयोगी बनाया जाय, जिससे कि किसी भी शिकायत कर्ता को असंतुष्टि ना हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आ रही शिकायतकर्ता की शिकायतों के समाधान के लिए सिस्टम को और उपयोगी बनाया जाए। सभी डिस्कॉम के एमडी को भी इसके निर्देश दिए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया में आ रही शिकायतों का फालोबैक करने, उनका फैक्ट चेक करने तथा एकमुश्त समाधान योजना की क्वेरी करने के साथ ही इनका फीड बैक लेने के भी निर्देश दिए।

ak sharma

ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतो को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्विटर पर आई शिकायत-’10 बार लाइट जा चुकी है और 11वीं बार जाने वाली है’ का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी शिकायतों का फैक्ट चेक करने के लिए फॉलो बैक जरूर करे। शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर, नाम तथा पता प्राप्त कर उसकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। शिकायतकर्ता से बात करें और संबंधित अधिकारी को भी इसकी जानकारी दें। समस्या के समाधान में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान होने पर इसकी जानकारी भी उसे दे। साथ ही उसका फीड बैक भी प्राप्त करें।

जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन : एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने 33/11 केवी उपकेंद्र, विधानसभा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी देने के लिए इसके पैम्फलेट भी बांटे। उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत लोड और सप्लाई के साथ अधिकारियों से उपकेंद्र की लाइन हानियां, राजस्व प्राप्ति की भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि इस उपकेंद्र से 08 फीडर जुड़े हुए हैं, जिसमें नयागांव फीडर में सर्वाधिक 30 प्रतिशत की लाइन हानियां हैं। उन्होंने लाइन हानि को शीघ्र ही कम करने तथा ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तारों की सतत निगरानी करने और इनके मेंटीनेंस पर कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्मिक रात में भी कार्य कर रहे, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

इस दौरान पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक  प्रवीण कुमार, कस्टमर केयर सेंटर के मैनेजर  मतीम एवं उपकेन्द्र के एक्सीएन मौजूद थे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन : एके शर्मा

Next Post

धरती हमारी माता है और हर एक को है इसे बचाना : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
yogi

धरती हमारी माता है और हर एक को है इसे बचाना : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

फर्जी कैप्टन गिरफ्तार

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाला फर्जी कैप्टन गिरफ्तार

16/11/2020
Rahul Gandhi राहुल गांधी

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए!

09/05/2021
Monsoon

मॉनसून ने केरल में ली एंट्री, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

08/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version