• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार : एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/07/2024
in सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ के ग्राम पंचायत टड़िया बाजार, प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आकर आप के दुःख में शामिल होने का अवसर मिला, मै बहुत भाग्यशाली हूॅ, मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूॅ कि आप सभी स्वस्थ व सुखी रहें। उ.प्र. सरकार, बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन निरन्तर आपके सेवा में लगे रहे। किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये इसके लिए नाव, राहत सामग्री, लंच पैकेट आदि का वितरण किया जा रहा है। सरकार आपके साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करा लिया जाये तथा समय पर उनका मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाये।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि दैवीय आपदा/बाढ़ विभीषिका से जनपद की सभी तहसीलें प्रभावित हुयी थी, बाढ़ में लगातार मै स्वयं आपके साथ खड़ा रहा हूं। जिला प्रशासन ने लगातार गांवों में लेखपाल, आशा को गांव में रहकर लोगों को सहयोग करने के लिए लगाया गया था।

उ0प्र0 सरकार के निर्देशो के क्रम में मंत्री जी व द्वारा स्वयं आपके बीच आकर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। आज लगभग 1278 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ के दौरान जिन किसानों के फसलों की क्षति हुयी है बाढ़ समाप्त होने के बाद सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलायी जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा मैरूण्ड गांवों एवं बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था की गयी है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लेखपालों को लगाया गया है वह लोगों को बाढ़ राहत सामग्री व लंच पैकेट आदि उपलब्ध करायेंगे। गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर जिनकी डिलीवरी नजदीक है उनको निकट के सीएचसी/पीएचसी में पहुंचाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण कराया जायेगा।

एके शर्मा ने की यूएई में फंसे उप्र के नागरिकों की मदद

जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मेरे द्वारा बाढ़ के दौरान लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तहसीलदार, लेखपाल, आशा, एएनएम आदि को लगाया गया था। बाढ़ प्रभावित राहत सामग्री, लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त फसलो का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।

लंच पैकेट में सामग्री 08 अद्द पूड़ी, सूखी सब्जी 150 ग्राम, 01 अद्द अचार, 01 सूखा मीठा तथा राहत सामग्री पैकेट में लाई 05 किग्रा, भुना चना 02 किग्रा, गुड़ 01 किग्रा, विस्कुट 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती 01 पैकेट, नहाने का साबुन 02 अद्द, जरीकेन 01 (20लीटर), तिरपाल 12×10, आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 02 किग्रा, आलू 10 किग्रा, हल्दी पिसा 200 ग्राम, सब्जी मसाला पिसा 100ग्राम, सरसो तेल 01 लीटर, नमक 01 किग्रा दिया गया है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी वि0रा0 उमाशंकर, तहसीलदार नौगढ़, बूथ अध्यक्ष गोविन्द पासवान, मण्डल महामंत्री भोला कसौधन, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ष चौधरी, राजेश मिश्रा, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र गोंड, सहेन्द्र कनौजिया, सम्बंधित लेखपाल व भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: ak sharmasiddharthnagar newsup news
Previous Post

अनंतनाग में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

Next Post

ममता बनर्जी ने किया माइक बंद करने का दावा, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं राष्ट्र नीति का मार्ग है : नितिन नवीन

06/04/2026
Main Slider

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

06/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Next Post
PIB Fact Check

ममता बनर्जी ने किया माइक बंद करने का दावा, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खारिज

यह भी पढ़ें

दरियाबाद में फिर राजा हड़हा का होगा राज या भाजपा व सपा को मिलेगा ताज

19/02/2022
The second song of season 3 of Broken with Beautiful was released

Broken with Beautiful के season 3 का तीसरा गाना हुआ रिलीज

24/05/2021
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने भण्डारपुरी धाम में गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

13/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version