Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एके शर्मा ने बरेली मण्डल में अधिकारियों के कसे पेंच, कार्यशैली सुधारने के दिए निर्देश

AK Sharma

शाहजहांपुर/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बरेली मण्डल में शासन से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री के नाते कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं। वहीं वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरूण कुमार सागर ने भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। जनता की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध करायी जायें। ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों की अधिक शिकायत मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुये उन्हें कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM ऑफिस ने जारी की Twin Tower के दोषी अफसरों की सूची, योगी ने दिये कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री (AK Sharma)द्वारा मंत्री समूह के माध्यम से समीक्षा कर जमीनी हकीकत की जानकारी लेकर इनमें सुधार हेतु निर्देश दिये गये हैं। इसी के क्रम में यह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है।

जन प्रतिनिधियों की मांग पर बेसहारा गौवंश की समस्या के निदान के लिये सुनासरनाथ धाम के पास लगभग 300 एकड़ भूमि पर नंदीशाला एवं चारागाह बनवाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये।

Exit mobile version