• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने की यूएई में फंसे उप्र के नागरिकों की मदद

धोखाधड़ी से बचने के लिए संदिग्ध एजेंटो को न दें व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज: एके शर्मा

Writer D by Writer D
24/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में फंसे उ.प्र. के नागरिकों की मदद की है। उन्होंने यूएई में फंसे प्रदेश के मऊ एवं कानपुर देहात के 02 नागरिकों की त्वरित सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से सम्पर्क कर उनकी सुरक्षा और शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री के आदेश पर उनके कार्यालय द्वारा संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय काउंसलेट को निर्देश दिये गये। इस पर भारतीय काउंसलेट ने वहां फंसे इन भारतीय नागरिकों से तुरंत संपर्क किया और उनसे उस स्थान पर जाकर मुलाकात की। जहां पर उन्हें रखा गया था। इस त्वरित कार्यवाही से संदिग्ध ट्रेवल एजेंटों के चंगुल में फंसे प्रदेश के नागरिकों को काफी राहत मिली है। जिसकी मऊ और कानपुर जिलों में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मऊ जिले के रहने वाले विशाल सिंह पुत्र संजय सिंह और कानपुर देहात ज़िले की सर्वेश कुमारी पत्नी मनोज यादव अच्छे और बेहतर जीवन की तलाश में दुबई गए। लेकिन उनके एजेंटों एवं संभावित नियोक्ता द्वारा धोखा दिया गया। इतना ही नहीं उनके नियोक्ता ने भारतीय नागरिकों पर दबाव डालकर उनसे ऋण के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और उनके नाम पर स्वयं ऋण प्राप्त कर लिया। इस कारण यह लोग दुबई में कानूनी एवं आर्थिक मामलों के केस में फंस गए और उनको कोई नौकरी भी नहीं मिली। ऋण न चुका पाने के कारण उनके दुबई छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। अतः वह भारत वापस भी नहीं आ सकते थे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि अब से कुछ दिन पहले मऊ निवासी विशाल के पिताजी ने मुझसे इस विषय में संपर्क किया। उन्होंने बताया कि दुबई में उनके बेटे और एक महिला का जीवन संकट में है। इस समस्या को लेकर मैंने माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करके उनसे इस मामले में सहायता करने का आग्रह किया।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि भारतीय काउंसलेट ने इन भारतीय नागरिकों को अपने एजेंट एवं नियोक्ता के विरुद्ध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने में भी सहायता की। भारतीय काउंसलेट ने इस मामले को विदेशी मामलों के मंत्रालय, दुबई, के समक्ष भी रखा है और इस संबंध में उनके सामने औपचारिक निवेदन भी प्रस्तुत किया है। निवेदन में दुबई के विदेश मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि स्थानीय पुलिस को उपरोक्त एजेंट एवं नियोक्ता के विरुद्ध उचित क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दें और विशाल सिंह एवं मती सर्वेश कुमारी के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिये भी सहायता करें।

सिंचाई कार्यों के लिए किसानों को मिलेगी 12 घंटे निर्बाध विद्युत अपूर्ति: एके शर्मा

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस संबंध में मैंने काउंसलेट जनरल सतीश सिवान जी से स्वयं सीधे वार्ता भी की। उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि वह विशाल सिंह और सर्वेश कुमारी की हर संभव सहायता करेंगे। साथ ही काउंसलेट इस मामले में विदेश मंत्रालय, दुबई, एवं स्थानीय पुलिस के समक्ष जोरदार पैरवी भी करते रहेंगे।

उन्होंने (AK Sharma) बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय काउंसलेट ने संदिग्ध एजेटों की ठगी से बचने के लिए भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वह किसी एजेंट को अपनी व्यक्तिगत जानकारी अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज न दें और किसी ऋण के कागजात अथवा क्रेडिट कार्ड आदि के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर भी न करें। काउसिल जनरल ने यह भी सलाह दी है कि संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी करने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को सिर्फ ऐसे अधिकृत और रजिस्टर्ड एजेटों के माध्यम से ही नौकरी प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए जो कि ई-माइग्रेट व्यवस्था में पंजीकृत हों।

Tags: ak sharmaCabinet MinisterLucknow Newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Next Post

योगी सरकार का आदेश, अपनी तहसील में ही निवास करें उपजिलाधिकारी और तहसीलदार

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार का आदेश, अपनी तहसील में ही निवास करें उपजिलाधिकारी और तहसीलदार

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी आज करेंगे आगरा-मथुरा तीन जिलों का दौरा, कोविड-19 की करेंगे समीक्षा

13/05/2021
CM Yogi

यूपी बनेगा देश का फूड बास्केट

09/09/2024
Road Accident in Chattisgarh

सेना के जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 जवान घायल

16/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version