• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Writer D by Writer D
10/04/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज संगम सभागार, लखनऊ में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, यूपीपीसीएल तथा प्रदेश के सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के साथ समीक्षा बैठक कर आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु की गई तैयारियों का मूल्यांकन किया।

बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत व्यवस्था का मूल उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना है। “सिस्टम में जनता सर्वोपरि है”, इसलिए सभी अधिकारी उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें।

स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभों, उपयोगिता एवं संचालन प्रणाली को भली-भांति समझ सकें।

ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जागरूक किया जाए तथा बैलेंस समाप्त होने से पूर्व उन्हें समय से सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस रात्रि के समय समाप्त होता है, तो उसका विद्युत कनेक्शन रात में नहीं काटा जाएगा। इसी प्रकार, अवकाश के दिनों में भी किसी उपभोक्ता का कनेक्शन विच्छेदित नहीं किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके और उन्हें भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्तरदायी बनाया जाए।

बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से क्षमता वृद्धि के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर, फीडर एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ किया जाए, ताकि गर्मी के दौरान बढ़ती मांग के बावजूद निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने फील्ड स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग, जवाबदेही तय करने और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल, प्रबंध निदेशक  पंकज कुमार सहित सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Bus
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग से सुरक्षित बनाया जा रहा यात्रियों का सफर

20/05/2026
Next Post
CM Dhami

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

24 घंटे में छाई ‘तारक मेहता’ की नई  ‘दयाबेन’, फैंस ने की शो पर लाने की मांग

28/06/2021
Janrath Bus

सोनभद्र से लखनऊ जा रही जनरथ बस खाईं में गिरी, पांच घायल

15/03/2023
Akhilesh Yadav

‘बीजेपी वाले जानबूझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं’, मतदान के बाद बोले सपा प्रमुख

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version