• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की नहीं होने दी जाएगी कमी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/11/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने बृहस्पतिवार को अयोध्या नगर निगम के विकास के लिए 85 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास एवं लोकार्पण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के 05 लाभार्थियों को चाबी भी हस्तांतरित की।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने जलकल के ट्रांजिट हॉस्टल, लखनऊ से अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने अयोध्यावासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए 13.40 करोड़ रूपए के कार्यों का शिलान्यास एवं 50 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में नगर क्षेत्र के 22 प्राथमिक विद्यालयों का 50 लाख रूपये से जीर्णाद्धार एवं विकास, 537 लाख रूपये से नगर के विस्तारित क्षेत्रों में मार्गों का निर्माण, 110 लाख रुपए से सीताकुंड एवं लक्ष्मणघाट वार्ड की पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप का अधिष्ठापन, 612 लाख रुपए से 32 पार्कों का जीर्णाेद्धार, 70.64 लाख रुपए से अवधपुरी वार्ड में नाला का निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे।

इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों में 28 लाख रुपए की लागत से वेंडरों के लिए फूड हब का निर्माण, 295.72 लाख रूपये की लागत से नगर पंचायत खिरौनी, कुमारगंज के कार्यालय भवन का निर्माण, 43.54 लाख रूपये की लागत से अंगूरीबाग, लालबाग, कटरा, रामनगर व रामकोट में कंपोजिट विद्यालयों में सुविधाओं का विकास कार्य, शहर के जल निकासी के लिए 250.73 लाख रुपए की लागत से 06 नालों का निर्माण आदि कार्य कराए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के 05 लाभार्थियों लवकुश, रामभवन, वीना, अंजली, गौतम व सीता को सांकेतिक चाबी प्रदान की।

एके शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है। इसके विकास का एक सुंदर खाका तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में अयोध्या को एक भव्य व वैश्विक नगर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने नगर विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अयोध्या के नव निर्माण में पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्यों में लग जाएं। शिलान्यास कार्यों को 01 सप्ताह के अंदर धरातल पर योजना बनाकर उतारे। अयोध्या को साफ सुथरा बनाए रखने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए शहर को 03 जोन में बांटकर अपर नगर आयुक्तों को इसकी जिम्मेदारी  दी जाय। साथ ही साफ-सफाई को चाक-चौबंद रखने के लिए मोहल्ला सफाई समितियों का गठन भी करें। उन्होंने अयोध्या में सड़कों के किनारे हरियाली, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान बनाने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अयोध्या के सांसद  लल्लू सिंह, विधायक  वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर  ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष  अभिषेक मिश्रा, नगर आयुक्त  विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त  वागीश कुमार शुक्ला एवं शशि भूषण राय, क्षेत्र के पार्षद एवं विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaayodhya newsLucknow News
Previous Post

एक जिला एक स्टेडियम के जरिए “खेलेगा यूपी, जीतेगा यूपी” नारे को साकार करेगी योगी सरकार

Next Post

ATS के हत्थे चढ़ा PFI का सदस्य, संदिग्ध मिली आरोपी की गतिविधियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
Next Post
ATS

ATS के हत्थे चढ़ा PFI का सदस्य, संदिग्ध मिली आरोपी की गतिविधियां

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की दी बधाई

01/10/2023

31 जनवरी से पहले फ्री बुक कर सकते हैं LPG सिलेंडर, जानिए इस खास ऑफर के बारें में

28/01/2021
Urvashi Dholakia

उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची एक्ट्रेस

05/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version