• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

Writer D by Writer D
04/05/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भीषण गर्मी में लखनऊ वासियों को विद्युत संबंधी समस्या ना हो, इसके लिए रात्रि के दौरान पीक समय की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के लिए रात्रि में विभूति खंड, लखनऊ स्थित 33 केवी उपकेंद्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने (AK Sharma) अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान समय में जनता को बिजली आपूर्ति से किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इसपर दिन रात काम करना है तथा कमियों को चिन्हित कर पूर्व में ही इसके मेन्टिनेंस पर विशेष ध्यान देकर कार्य किया जाए।

उन्होंने (AK Sharma) अधिभारित फीडरों व ट्रान्सफार्मर्स की समय से क्षमता वृद्धि करने, ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों के जलने तथा क्षतिग्रस्त उपकरणों का जिम्मेदारी के साथ शीघ्र ही रिपेयर करने, ब्रेकडाउन को कम से कम समय में दूर किया जाए, इसके निर्देश दिए। उन्होंने (AK Sharma) बेहतर आपूर्ति  बनाए रखने के लिए उपकरणों के रखरखाव एवं जरूरी सामान की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

एके शर्मा ने अधिकारियों को सुचारू विद्युत व्यवस्था के लिए दिये निर्देश

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने उपकेन्द्र की लॉगबुक, बिलिंग, विद्युत आपूर्ति एवं लोड बैलेंसिंग का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्मिकों के मोबाइल नंम्बर उपभोक्ताओं के लिए डिस्प्ले बोर्ड पर दर्शाने के निर्देश दिए।

पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा उप्र की जनता को मिल रही बेहतर विद्युत आपूर्ति

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता को बिद्युत की  वर्तमान स्थिति में भरपूर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था में बहुत ही कम समय में सुधार हुआ है। इसमें अभी और सुधार किया जाएगा।

ऐसी सुचारू व्यवस्था होगी कि किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री की भी मंशा है कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, इसपर निरंतर कार्य किया जाए, जिसके लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी दिन-रात निरंतर अथक प्रयास के साथ कार्य कर रहे।

एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

मुख्य सचिव पहुंचे बद्रीनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Next Post

शिवपाल के बयान पर मंत्री नन्दी ने अखिलेश पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Dairy Business
उत्तर प्रदेश

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को बताया सफलता की कुंजी

21/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर ‘अरण्य समागम’ का किया शुभारंभ

21/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार: ए के शर्मा

21/03/2026
Next Post
Nand Gopal Nandi

शिवपाल के बयान पर मंत्री नन्दी ने अखिलेश पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

PDA Kanwad

PDA कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त, गंगाजल से धोएंगा अखिलेश यादव के चरण

07/07/2025
CM Dhami

उत्तराखंड को विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे: सीएम धामी

14/09/2022
नोरा फतेही और अवेज़ दरबार

नोरा फतेही ने आवेज दरबार के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version