• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

31 मार्च 2025 के बाद भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ: एके शर्मा

Writer D by Writer D
08/12/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर भ्रमण के दौरान खानपुर ग्राम में आयोजित बिजली बिल राहत योजना शिविर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की सभी व्यवस्थाओं, पंजीकरण प्रक्रिया तथा लाभार्थियों को दी जा रही जानकारी का मूल्यांकन किया। मंत्री ने सुनिश्चित किया कि प्रत्येक उपभोक्ता को योजना की सही जानकारी और सहज सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

शिविर में बीते दिवस कुल 80 विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। कई उपभोक्ता लंबे समय से बकाया बिल को लेकर परेशान थे, लेकिन योजना के प्रति मिले सकारात्मक माहौल ने उनमें राहत और विश्वास बढ़ाया। उपभोक्ताओं ने इसे सरकार की ओर से दी जा रही ऐतिहासिक सहायता बताया, जिससे उनके आर्थिक बोझ में भारी कमी आएगी।

निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने महत्वपूर्ण घोषणा की कि 31 मार्च के बाद भुगतान करने वाले उपभोक्ता भी अब बिजली बिल राहत योजना का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी पात्र उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेज़ की जाए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ग्रामीणों से अपील की कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली का बकाया है, वे अवश्य पंजीकरण कर इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 31 दिसंबर तक पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को मूलधन में 25% तक की विशेष छूट दी जाएगी। इसके बाद यह छूट कम हो जाएगी, इसलिए उपभोक्ताओं को प्रथम चरण में ही अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की सलाह दी गई।

उन्होंने (AK Sharma) यह भी कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की एक ऐतिहासिक पहल है। गांव-गांव शिविर आयोजित कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सुविधा सीधे लोगों तक पहुंचे और उन्हें किसी भी स्तर पर कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी, विद्युत उपभोक्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

सीडीएस बिपिन रावत का जीवन प्रेरणादायक मिसाल: सीएम धामी

Next Post

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Threading

इन टिप्स को करें फॉलो थ्रेडिंग के बाद नहीं होगी जलन

09/07/2025
lips

घरेलू नुस्खो से पाएं मुलायम होंठ

20/02/2026
Dengue

लखनऊ में डेंगू का कहर जारी, नोएडा में मिला खतरनाक वेरिएंट

14/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version