• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक सप्ताह के बाद उपभोक्ताओं को विद्युत संबधी कोई भी समस्या न रहे: एके शर्मा

Writer D by Writer D
12/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने आज सोमवार को सुबह नादरगंज, अमौसी, लखनऊ स्थित 33/11 के0वी0 उपकेंद्र सेस प्रथम में तथा अजगैन, उन्नाव स्थित 33/11 के0वी0 विद्युत् उपकेंद्र में जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह में लगाए गए शिविर तथा उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की विधुत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। साथ ही इन उपकेन्द्रों के क्षेत्र में आने वाले सभी उपभोक्ताओं को इस संबंध में सूचित भी किया जाये। जिससे कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ ले सके।

नादरगंज उपकेन्द्र का निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। सुबह से ही 10 उपभोक्ताओं ने शिकायत रजिस्टर में ज्यादा बिजली खपत, ज्यादा बिल संबंधी, मीटर लगाने,स्मार्ट मीटर,डिश कनेक्शन, लो वोल्टेज, आदि से संबंधित शिकायत दर्ज करा चुके थे।

अजगैन उपकेन्द्र का निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से समस्याओ के बारे में जानकारी ली। इसमें जलालपुर, रायपुर गढ़ी, जैतीपुर, मकदूमपुर आदि गांवों के 20 उपभोक्ता शिविर में  अपने बिल ज्यादा आना, बिजली खपत, नाम पता गलत होना, मीटर लगाने, कनैक्शन, लाइट कटी होना से संबंधित शिकायते लेकर पहुंचे थे।

मकदूमपुर गांव के प्रधान भी सोहरन फीडर के ओवरलोड होने की शिकायत लेकर आए और कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारु ढंग से न होने से किसानों की फसलें सूख रही है। ऊर्जा मंत्री  ने ओवरलोड फीडर से किसानों को हो रही विद्युत आपूर्ति की सुचारु बहाली के लिए किसी अन्य फीडर से विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्युत अधिकारीयों व कर्मचारियों को जनता की अधिक से अधिक सेवा करने के निर्देश दिए।

एके शर्मा पहुंचे अजगैन उन्नाव उपकेंद्र, समाधान सप्ताह का किया निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान  लगाए जा रहे  सभी शिविरो में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और अधिक से अधिक इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह के दौरान प्रत्येक 33/11के0वी0 उपकेंद्र पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया जाएगा।

एक सप्ताह के बाद विद्युत संबधित शिकायते एक भी नहीं रहनी चाहिए इसके निर्देश उन्होने दिये। इस दौरान नादरगंज उपकेन्द्र के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा अजगैन,उन्नाव विद्युत उपकेन्द्र के  सहायक अभियंता पुनीत निगम, अवर अभियंता आशुतोष तिवारी एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व उपभोक्ता उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newssamadhan saptah
Previous Post

डेयरी सेक्टर में निवेश के लिए यूपी में है अनुकूल माहौल: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

विद्युत समाधान सप्ताह के पहले दिन 5365 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

01/05/2026
Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Next Post
ak sharma

विद्युत समाधान सप्ताह के पहले दिन 5365 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

56 bhog

गोवर्धन पूजा पर रामजन्मभूमि समेत सभी मंदिरों में रामलला को चढ़ाया गया 56 भोग

15/11/2020
Yogi Cabinet

योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन

02/09/2025
Arrested

सरकारी असलहे से फायरिंग करने के मामले में सिपाही गिरफ्तार

03/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version