• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने वृक्षारोपण महाभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये अपील

Writer D by Writer D
09/07/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर, विकास खंड सुईथाकला में “एक पेड़ माँ के नाम” (Ek Ped Maa ke Naam) अभियान के अंतर्गत आम का पौधा लगा कर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण की शुद्धता के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने इस अभियान को एक भावनात्मक जुड़ाव बताते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” का भाव सभी को अपनी माँ एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

अपने संबोधन में उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जलवायु परिवर्तन आज चिंता का विषय है जिसका समाधान है कि हम अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए।

उन्होंने (AK Sharma) सभी से पीपल तुलसी सहजन सहित अन्य पेड़ों के लाभ बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।जनपद जौनपुर में लगभग 5495000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में विधायक शाहगंज रमेश सिंह,पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र,पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस दौरान सभी को वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Tags: ak sharma
Previous Post

एल्कोबेव सेक्टर से यूपी को ₹56,000 करोड़ का राजस्व, 5.3 लाख लोगों को मिला रोजगार

Next Post

हापुड़ के लेखपाल प्रकरण पर एक्शन में सीएम योगी, दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

08/02/2026
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.
राजनीति

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

08/02/2026
CM Dhami
राजनीति

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

08/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता उप्र के लिए अवसर: सीएम योगी

08/02/2026
Mohan Bhagwat
Main Slider

कोई भी बन सकता है संघ का प्रमुख, जाति मायने नहीं रखती: मोहन भागवत

08/02/2026
Next Post
CM Yogi

हापुड़ के लेखपाल प्रकरण पर एक्शन में सीएम योगी, दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

Vindhyavasini Dham

विन्ध्यवासिनी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही डिजिटल समाधान उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

25/03/2025
ali fazal

अली फजल के हाथ लगा एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट

08/10/2020
Abhishek Prakash

IAS अभिषेक प्रकाश पर BJP नेता ने लगाए आरोप, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

12/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version