Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की सुभेच्छा मुलाक़ात

ak sharma

ak sharma

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपने तीन दिवसीय अलीगढ़ मण्डल प्रवास के पश्चात आज एटा से अलीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुँचे।

वहां भारत के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (RK Singh) से मिलकर शुभेच्छा मुलाकात की और उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को आने वाली जरूरतों के अनुरूप और सुदृढ़ बनाने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग मांगा।

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने देश व प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में चर्चा की। एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मांगा,जिससे कि प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो सके और प्रदेश आगे चलकर देश के विकास में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर, देश के ग्रोथ का इंजन बन सके।

एक रथ के दो पहिये होते है एक समाज व दूसरा सरकार का : केशव मौर्य

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए एके शर्मा को सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version