Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

AK Sharma

AK Sharma

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma ) ने आज अपने लखनऊ स्थित आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। सुबह से ही मंत्री आवास पर फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

जनसुनवाई के दौरान नगर विकास विभाग एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर खराब होने, लो-वोल्टेज, सड़क, सीवर, जलनिकासी, सफाई व्यवस्था तथा नगर निकायों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma ) ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने मंत्री जी (AK Sharma ) की संवेदनशील कार्यशैली एवं त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना की। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसुनवाई कार्यक्रम सरकार और आमजन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है।

Exit mobile version