• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है : ऊर्जा मंत्री

Writer D by Writer D
25/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। भारत के युग पुरुष के रूप में विश्व विख्यात और अपनी सुशासन शैली से जन जन के हृदय तल तक अपनी पकड़ मजबूत करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सुशासन के 20 वर्ष“ पूर्ण करने पर पूरे देश व प्रदेश में MODI@20 के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। उसी क्रम में सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा मसानी स्थित मुकुंद बिहार में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उ.प्र. सरकार के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रोफेसर डॉ. रोशन लाल, राष्ट्र कवि रमाशंकर पाण्डेय और जिलाध्यक्ष मधु शर्मा रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत के पुनर्निर्माण में भागीरथ योगदान है। मोदी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्रीय विचारधारा के कुशल नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व हैं। उनकी कार्यशैली साधारण नहीं अद्वितीय रही है। उनके राष्ट्र निर्माण के गत बीस वर्षों में मैंने उन्हें नजदीक से देखा है।

उनकी कार्य को संपादित करने की क्षमता सदैव मेरे हृदय को छूकर गयी है। वह एक दार्शनिक के रूप में कार्य योजना का निर्माण करते हुए जन जन को लाभान्वित करने का उद्देश्य सर्वोपरि रखते हैं और अधिकारियों को अपने अधिकार देकर कार्य पूर्ण करने की शक्ति देते हैं।

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य: केशव मौर्य

यह शैली उनकी अपने सहयोगियों और अधिनस्थ अधिकारियों से कार्य लेने की अद्वितीय क्षमता का प्रर्दशन है, यह एक सामान्य व्यक्ति में नहीं होती यह एक व्यक्तित्व की शैली है जिन्हें हम मोदी कहते हैं। उनकी हर कार्य योजना आगामी समय में निरंतर निर्विवाद निर्विध्न चलने वाली होती है। आज हमें गर्व है कि नरेंद्र मोदीजी जैसे दार्शनिक व्यक्तित्व के सहयोगी के रूप में आज हमें अपनी क्षमताओं को पूर्ण रूप से प्रयोग करने का अवसर मिलते हुए कार्य करने का अवसर मिला है।

आज आप जैसे कार्यकर्ताओं के स्नेह से ही मोदी जी देश के पुनर्निर्माण में एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में रात दिन लगे हुए हैं। वास्तव में आज पूरा विश्व मोदी जी के विकास के मॉडल को देख रहा है कि उन्होंने कैसे किस प्रकार विषय परिस्थितियों में विकास का मॉडल खड़ा किया है। आज अमेरिका जैसे देश भारत की समृद्धि की सराहना करते हैं और आज मोदीजी का व्यक्तित्व विश्व के कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है।

वोकल फॉर लोकल के मंत्र को सिद्ध करेंगी बांस की राखियां

आज देश का भविष्य उज्जवल है उसको उज्जवल रखने का दायित्व हम सभी के पास है हमारे सामने 2024 का चुनाव है जिसमें आपकी जिम्मेदारी बढ़ रही है कि हम और आप जन जन तक घर घर गांव गांव गली गली जाकर मोदी जी के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के संकल्प को सिद्ध करने के लिए कमर कस कर लग जाये।

Tags: ak sharmamathura newsup news
Previous Post

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य: केशव मौर्य

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का एलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का एलान

यह भी पढ़ें

Vishwanath temple

विश्वनाथ मंदिर में आपस में भिड़े सेवादार और श्रद्धालु, सप्तर्षि  आरती के समय हुई मारपीट

24/07/2022

CM योगी ने बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं, सौंपा अहैतुक सहयता राशि का डेमो चेक

03/09/2021

टिकटॉक के अधिग्रहण की दौड़ में ऑरैकल ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version