Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस ने 70 वर्षों के शासन में कभी भी मातृ शक्ति की चिंता नहीं की: एके शर्मा

AK Sharma

AK Sharma

मऊ/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक-तिहाई महिला आरक्षण संबंधी अधिनियम को पास कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे देश की आधी अबादी का सम्मान के साथ विकास होगा और नारी शक्ति देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरानी तहसील स्थित आरएस पैलेस, जनपद मऊ में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम उस संस्कृति को मानने वाले हैं, जिसके बारे में कहा गया है कि ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता’’। उन्होंने कहा कि शास्त्रोक्ति है कि ‘‘ विद्या समस्तास्तव देविभेदाः स्त्रियः समस्ताः सकला जगत्सु’’। नवरात्रि में सम्पूर्ण देश में मातृ शक्ति की पूजा, आराधना, उपासना की जाती है। समस्त सृष्टि को माँ जगदम्बा ने रचा, ऐसी हमारी सांस्कृतिक मान्यता है। मातृ शक्ति के आशीर्वाद से ही जीवन खुशहाल बनता है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों के शासनकाल में कभी भी माताओं, बहनों के हितों की चिन्ता नहीं की, जिनके शासनकाल में लाखों टन आनाज गोदामों में सड़ जाता था, लेकिन किसी गरीब की थाली में नहीं पहुँचता था। इस दौरान उन्होंने जिनके घरों में चूल्हा नहीं जलता था तथा लकड़ी-उपलों से खाना बनाने वाली धुंआ से पीड़ित महिलाओं की फिक्र नहीं की। इसके लिए मोदी जी ने 10.50 करोड़ से अधिक ऐसी गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिये, गरीबों को राशन बटवाया, जिन गरीब के सर पर छत नहीं थी उन्हें घर दिया, शौचालय बनवाये, जिसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को ही हुआ।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने महिला सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए कार्य किया। मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ का नारा दिया। योगी जी ने महिला सुरक्षा के लिए रोमियो स्क्वॉड टीम गठित की। आज माताएं, बहन-बेटियां सुरक्षित हैं और अकेले बिना किसी डर भय के अपने घरों से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर अपने सपनों को साकार कर रही हैं।

दिवाली पर केंद्र कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि आज वे लोग भी मातृ शक्ति की बंदना, पूजा, आराधना करने का नाटक कर रहे, जिन्होंने लखनऊ के गेस्ट हाउस में बहन मायावती जी का अपमान करने की कोशिश की थी। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सबसे अधिक नेतृत्व दिया है। उन्होंने भारत माता की जयकारों तथा बंदे मात्रम के साथ अपना वक्तव्य पूरा किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारी केंद्र तथा प्रदेश की सरकार नारी शक्ति को पूरा सम्मान देने का कार्य कर रही है। देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। विधायक रामविलास चौहान ने कहा की नारी शक्ति का मतलब ही सामाजिक चेतना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कर महिलाओं को उनका हक दिलवाया है।

इस अवसर पर जिला प्रभारी देवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विजय राजभर, गीता शाक्य, योगेंद्र राय, प्रवीण गुप्ता, विजय राजभर, बजरंगी सिंह, अशोक सिंह, भरत लाल राही, मीना अग्रवाल, ज्योति सिंह, अनिता गुप्ता, कृष्णा खंडेलवाल, सरोज सिंह, कंचनलता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version