• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जा विभाग की छवि धूमिल कर रहे है कार्मिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Writer D by Writer D
14/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिये हैं कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी लचर कार्य संस्कृति से उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं करते तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इनके खराब कार्यशैली की जानकारी मिलती रहती है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रदेश का ऊर्जा विभाग ऐसे कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, जो विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर व सही बिल देना विद्युत कार्मिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस कार्य से वे दूर नहीं भाग सकते हैं। उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान एवं उत्पीड़न करना विभाग के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों से वसूली न करने वाले विद्युत कार्मिकों के कार्यों की भी विभाग हित में निगरानी की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज के कुछ प्रीपेड उपभोक्ताओं को आरसी जारी किये जाने की समाचार पत्र में छपी खबर के प्रकरण के सम्बंध में मुख्य अभियंता (वितरण) संजय वर्मा द्वारा कार्मिकों के खिलाफ की गयी कार्रवाई के सम्बंध में ऊर्जा मंत्री को भेजी गयी रिपोर्ट का संज्ञान लेकर इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की लापरवाही एवं गैर जिम्मेदारी पूर्ण कार्यों से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। यह बहुत ही गम्भीर बात है और इसे हर हालत में ठीक करना है।

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

इसी प्रकार ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने उच्चाधिकारियों को इस बात के लिए फटकार लगाई है कि छोटे उपभोक्ता जो कि मुश्किल से एक बल्ब जला पाते हैं, उनको 01-01 लाख रूपये तक का फर्जी बिल पहुंचाया जा रहा है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है, जो कि पूर्णतः गलत है। उन्होंने बिलिंग की इस पूरी गड़बड़ व्यवस्था को ठीक करने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newspower corporationup newsuppclurja mantri
Previous Post

काशी विद्यापीठ में खुला देश का पहला ट्रांसजेंडर सेल

Next Post

पौधे लगाने के साथ ही इनका संरक्षण भी कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Seva Parv

पौधे लगाने के साथ ही इनका संरक्षण भी कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

14/02/2025
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar assembly election

बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण में 11 बजे तक 19.77 फीसदी वोटिंग

07/11/2020

Google बना टीचर, CBSE के 15 हजार शिक्षकों को पढ़ाएगा तकनीक का पाठ

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version