• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने सदन में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर किया करारा प्रहार

Writer D by Writer D
12/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma responded to the opposition's objections in the House.

AK Sharma responded to the opposition's objections in the House.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज विधान मण्डल के दोनों सदनों में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर करारा प्रहार किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आज जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। उत्तर प्रदेश भी इसी विकास यात्रा में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने लखनऊ के शिवरी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें 20 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ छोड़ गई थीं, जिसे वर्तमान सरकार ने कम करके लगभग 4 लाख मीट्रिक टन तक ला दिया है और शेष कूड़े के पूर्ण निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य जारी है।

ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में उत्तर प्रदेश देश में लगातार पहले और दूसरे स्थान पर बना हुआ है। किसानों के खेतों के अपशिष्ट से बायोगैस उत्पादन में भी प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आरडीएसएस (डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर), ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर तथा ट्रांसमिशन सेक्टर के विस्तार जैसी भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जहां थर्मल उत्पादन क्षमता लगभग 5008 मेगावाट थी, वहीं अब 50-60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह क्षमता 9100 मेगावाट से अधिक हो चुकी है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश में आज हर गांव और शहर को 20 से 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जैसा कि महामहिम राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में भी उल्लेख किया। पूर्व में जहां पीक डिमांड लगभग 13,000 मेगावाट थी, वहीं आज गर्मी के मौसम में प्रदेश की पीक डिमांड 31,000 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।

आवास और स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 17 लाख तथा कुल मिलाकर 55-56 लाख आवास उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी बना है। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को आर्थिक सशक्तिकरण देने में भी प्रदेश नंबर एक पर है।

मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने का भ्रम पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने स्मरण कराया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के समय भी विपक्ष ने गलत तरीके से जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास किया था, जबकि कॉरिडोर निर्माण के बाद रानी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ बनाया जा रहा है, जिसका विरोध करना विकास का विरोध है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई, तब विपक्ष को उनकी विरासत की चिंता क्यों नहीं हुई?

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि उत्तर प्रदेश आज सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं, पारदर्शी प्रशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है, और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Tags: ak sharma
Previous Post

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

Next Post

राम की नगरी में आने वाले भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Laxman Dwar

राम की नगरी में आने वाले भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार

यह भी पढ़ें

Shardiya Navratri

चैत्र नवरात्रि: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

29/03/2022
ड्रैगन को ​ करारा जवाब A befitting reply to the dragon

सीमा पर यथास्थिति बदलने की साजिश भारत ने ड्रैगन को ​दिया करारा जवाब

15/01/2021

चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने सामान से भरा मिनी ट्रक लूटा

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version