• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिवैम्प योजना के अंतर्गत कार्यों को समय से करें पूरा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
06/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए धरातल पर कार्य करने हेतु केन्द्र की रिवैम्प योजना (RDSS) के तहत कार्य योजना बनाकर शीघ्र ही इसे जमीन पर उतारने के साथ योजनान्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश की सभी 762 निकायों में विद्युत व्यवस्था में सुधार करने तथा महानगरों व धार्मिक स्थलों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जितनी भी विद्युत आपूर्ति दी जा रही है, उसके सापेक्ष राजस्व वसूली पर भी प्राथमिकता से कार्य किया जाए एवं इसकी चिंता भी करें। उन्होंने गलत बिलिंग पर बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, बड़े बकायेदारों पर भी कार्रवाई करने तथा जहां कहीं पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों व एजेंसियों की कार्यों के प्रति लापरवाही पाई जाए, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज शक्ति भवन में विद्युत व्यवस्था, आपूर्ति, बिलिंग, राजस्व वसूली आदि की समीक्षा की। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा तथा चेयरमैन यूपीपीसीएल को रिवैंप योजना के प्रगति कार्यों की नियमित मानिटरिंग करने तथा योजना के तहत कराए जाने वाले कार्याे का तुरंत सर्वे कराया जाए, इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना में 5550 करोड रूपये का बजट मिला है। इसे 03 महीनो में खर्च करना है। उन्होंने दिसंबर माह में 50 प्रतिशत से कम राजस्व प्राप्ति पर नाराजगी व्यक्त की और कहां की, जहां कहीं पर भी इसमें लापरवाही हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने नेवर पेड़ उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने तथा जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उनके यहां बिजली जलती हुई न पाई जाए, इसका भी ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल को अपने क्षेत्र में अस्थाई डिशकनेक्शन को चेक करने के लिए फील्ड में कामर्शियल टीम को भेजने के भी निर्देश दिए और यह चेक करने को कहा कि बिजली कटी उपभोेक्ताओं के यहां विद्युत आपूर्ति सच में बाधित है कि चल रही है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने की आदत से निकलना होगा और पूरी मशीनरी को मिलकर जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। छोटे उपभोक्ताओं पर तुरन्त कार्यवाही हो जाती है, बड़े उपभोक्ता, बड़े बकायेदार, होटल, सिनेमाघर, रेस्टोरेंट, लॉज, व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाने वालों पर समय से कार्यवाही नहीं होती, जिससे राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ सहित जहां कहीं पर भी अंडरग्राउंड केबलिंग हो रही है, उन कार्यों पर तेजी लाने को कहा।

ब्रज के तीर्थ स्थलों को जीवंत करने में जुटी योगी सरकार

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हमारा देश एवं प्रदेश आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहा है। प्रधानमंत्री की वैश्विक छवि और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति का फायदा मिल रहा है। देश के ही नहीं बल्कि विदेश के निवेशक, उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रदेश में परंपरागत एवं गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों में अधिक से अधिक निवेश आए, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सचेत किया और इन क्षेत्रों में पूंजी निवेश की क्या संभावनाएं हैं। इसकी जानकारी देने को कहा। उन्होंने सौर ऊर्जा तथा बायो ऊर्जा में बायोफ्यूल व बायो सीएनजी की जानकारी के लिए प्रत्येक डिस्कॉम के सभी सब-स्टेशनों पर इन दोनों नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन एम0 देवराज, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, प्रबंध निदेशक मध्यांचल उपस्थित थे तथा अन्य डिस्काम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता वर्चुअली जुड़े रहे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsshakti bhavan
Previous Post

ब्रज के तीर्थ स्थलों को जीवंत करने में जुटी योगी सरकार

Next Post

रूफटॉप नेट बिलिंग कामर्शियल एवं इन्डस्ट्रियल रूफटॉप सोलर पावर में लागू: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
AK Sharma

रूफटॉप नेट बिलिंग कामर्शियल एवं इन्डस्ट्रियल रूफटॉप सोलर पावर में लागू: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने की कैंपटी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

22/11/2022

बड़ी राहत! छह महीने बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के दाम

10/09/2020
Transfer

चुनाव आयोग ने कानपुर सहित 3 जिलों के बदले डीएम, 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version