Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एके शर्मा ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

ak sharma

ak sharma

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री  अरविन्द कुमार शर्मा (AK Sharma) आज अयोध्या के सर्किट हाउस में नगर निगम, विद्युत एवं जल निगम के अधिकारियो के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक भी की गई। मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि प्रथम बरसात में नालो में जल भराव की समस्या की शिकायते आयी है विशेषकर अयोध्या क्षेत्र में इसको ठीक किया जाये। नगर निगम क्षेत्र एवं उसके बाहर सभी को समुचित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये।

विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि अयोध्या में निर्बाध गति से शहरी क्षेत्रो में 24 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मुझे व मेरे कार्यालय को अवगत कराये तथा इसका नियमित अनुश्रवण विभागीय वरिष्ठ अधिकारियो के अलावा मंण्डलायुक्त व जिलाधिकारी भी करते हुए बेहतर समन्वय बनाये।

नगर विकास एवं उर्जा मंत्री (AK Sharma) द्वारा बताया गया कि मंत्री बनने के बाद अयोध्या का यह दूसरा दौरा है, 06 मई 2022 को मुख्यमंत्री के साथ अयोध्या के प्रभारी मंत्री के रूप में पहला भ्रमण था। उन्होंने कहा कि एक माह के अन्दर विभागीय समीक्षा के लिए पुनः आऊंगा तथा अयोध्या के विकास में गति दी जायेगी। आज उ0प्र0 सरकार की कैबिनट बैठक होने के कारण मुझे जल्दी जाना पड़ रहा है।

नगर विकास मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ के तहत सभी नगर निगम क्षेत्रों में की गई जनसुनवाई

बैठक के पश्चात मंत्री (AK Sharma) द्वारा  रामलला मंदिर का पूजन दर्शन किया गया जहॉ मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास, मुख्य अर्चक अन्य आचार्य/अर्चक  प्रेमनाथ त्रिपाठी  गिरीश जी तथा आरजेबी पुलिस अधीक्षक  पंकज पाण्डेय, आरएमओ  अर्जुन देव एवं उनके अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मंत्री जी ने पूजन एवं दर्शन के बाद अधिकारियो एवं मीडिया बन्धु सहित सभी का आभार प्रकट किया तत्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

इस बैठक में मण्डलायुक्त  नवदीव रिणवा, पुलिस उप महा निरीक्षक  ए0पी0 सिंह, जिलाधिकारी  नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त  विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मती अनीता यादव, अपर नगर आयुक्त  सच्चिदानन्द सिंह, उप निदेशक, सूचना डा0 मुरलीधर सिंह सहित अभियन्तागण उपस्थित रहें।

Exit mobile version