• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली कटौती की शिकायत पर अफसर ने गिनाए अपने राजनीतिक संपर्क, ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
27/07/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में लोग बिजली की कटौती से बेहद परेशान है और जिम्मेदार अधिकारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं। जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का गुस्सा एक बार फिर अफसरों पर फूटा है। इस बार ऊर्जा मंत्री ने एक बिजली विभाग के अफसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। इसके साथ उन्होंने एक ऑडियो भी शेयर किया है। जिसमें उपभोक्ता से फोन पर बातचीत के दौरान अफसर को अपने राजनीतिक संपर्कों को गिनाते हुए सुना जा सकता है। इसके अलावा, वह लगातार उपभोक्ता का अपमान कर रहा है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये बस्ती के SE प्रशांत सिंह को निलंबित करने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “उपभोक्ता देवो भव: बिजली उपभोक्ता की शिकायत के प्रति असंवेदनशीलता एवं अमर्यादित व्यवहार की घटना पर बस्ती के SE श्री प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है l अन्य समस्त विद्युत अधिकारियों एवं कर्मियों को उपभोक्ता समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान हेतु पुनः निर्देशित किया गया है। सभी लोग जनसेवा में तत्पर रहें।”

उपभोक्ता देवो भव:

बिजली उपभोक्ता की शिकायत के प्रति असंवेदनशीलता एवं अमर्यादित व्यवहार की घटना पर बस्ती के SE श्री प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है l

अन्य समस्त विद्युत अधिकारियों एवं कर्मियों को उपभोक्ता समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान हेतु पुनः… pic.twitter.com/8QRdarbF2n

— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 27, 2025

इससे पहले देर रात ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ऑडियो शेयर करते हुए लिखा, “कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ राजनेता ने अभी-अभी अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियों निम्नांकित लिखकर मुझे कार्यवाही करने के लिए भेजा है। यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, MD और अन्य अधिकारियों को कहा था। कड़े शब्दों में यह भी कहा था कि 1912 की टोल फ्री व्यवस्था या अन्य टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकती है; विकल्प नहीं।”

Image

एके शर्मा ने आगे लिखा, “मैंने कहा था कि ऐसे कई ग़लत, असामयिक और अव्यवहारिक निर्देशों के कारण जनता को परेशानी हो रही है। अधिकारी फ़ोन उठाना बिल्कुल ही बंद कर दिए हैं। तितलौकी थी ही, अब नीम पर चढ़ गई। और अनेक ऐसे ग़लत निर्णय हमारे बार-बार लिखित/ मौखिक रूप से मना करने के बावजूद हुए हैं। सबने मीटिंग में मुझसे असत्य बोला कि 1912 पर ही शिकायत करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया है। मुझे उनकी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने कई बार पूछा। हर बार वही असत्य सुनने को मिला। वास्तविकता आप स्वयं सुनिए… बिजली के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक बार पुनः कह रहा हूँ कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उनसे त्वरित और उचित भाषा में संवाद करें और समस्या का निराकरण करें। अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे। ———- उस राजनेता का मुझे मिला ह्वाट्सऐप संदेश: — माननीय मंत्री जी, बस्ती शहर के एक बड़े मुहल्ले में सुबह 10 बजे से लाइट नहीं है. रात्रि 8 बजे तक बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के फोन ना उठाने पर अधीक्षण अभियंता बस्ती को काल करने पर उन्होंने जिस तरीके से बात की उसको सुनकर आप स्वयं जान जाएंगे कि public grievance के प्रति ये कितने संवेदनहीन हैं तथा इनके अपने संबंधों से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की छवि जानबूझ कर खराब करने में लगे हुए है। बातचीत की रिकॉर्डिंग नीचे इस प्रकार है।”

कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ राजनेता ने अभी-अभी अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई बातचीत का ऑडियों निम्नांकित लिखकर मुझे कार्यवाही करने के लिए भेजा है।

यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, MD और अन्य अधिकारियों को कहा… pic.twitter.com/xQ5I0XaPQB

— A K Sharma (@aksharmaBharat) July 26, 2025

बता दें कि यूपी के बस्ती जिले में बिजली कटौती से परेशान रिटायर अफसर ने मौजूदा बिजली अफसर को कॉल किया। अफसर ने पर्सनल मोबाइल पर कॉल करने की जगह 1912 पर शिकायत नोट कराने को कहा। जब शिकायतकर्ता ने कहा कि मैं रिटायर ऑफिसर हूं तो मौजूदा बिजली अफसर ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राजबब्बर, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन जैसे नेताओं से नजदीकियां गिनाईं। बिजली अफसर के इस व्यवहार का ऑडियो खुद यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जारी किया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

मॉनसून में बनाएं कबाब, बारिश की शाम बन जाएगी और भी सुहानी

Next Post

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
6 people died in stampede at Mansa Devi temple

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामा

14/10/2022
murder

पत्नी व उसकी गर्भवती भाभी की नृशंस हत्या, पति गिरफ्तार

22/07/2022
Prayer Meet of rishi kapoor

रणबीर और बेटी ऋद्धिमा ने की कृषि कपूर के लिए पूजा, सामने आई प्रेयर मीट की फोटो

25/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version