• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले-यूपी में बच्चियों व नारियों के उत्पीड़न की बाढ़

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दी। बच्ची की आंखों और जुबान में गहरे घाव मिले हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं प्रदेश के मुख्य विपक्षी सपा और बसपा ने इस घटना का जिक्र करते हुए यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है. भाजपाकाल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है.

बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है? #NoMoreBJP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 16, 2020

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। अखिलेश ने ट्विट किया कि यूपी के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा काल में उत्तर प्रदेश की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?

पकरिया गांव निवासी 13 साल की दलित बच्ची शुक्रवार को सुबह 11 बजे खेत जाने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब रामावती वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

देर शाम परिजनों ने गांव के पास गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा। बच्ची की दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं और उसकी जबान भी किसी नुकीले औजार से छेदी हुई थी। बच्ची का गला एक काले दुपट्टे से कसा हुआ था।

लखीमपुर के एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या से पहले किशोरी से रेप किया गया था। बाद में उसकी गला घोट कर हत्या कर दी गई। उन्होंने लड़की की आंखें फोड़े जाने और जुबान काटने की बात को खारिज किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर संतोष यादव और संजय गौतम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: Akhileshakhilesh yadavhindi newsLakhimpur KheriLakhimpur Kheri rape caseLakhimpur Kheri rape case updatenews in hindiRAPE CASEup crime newsUP Rape Caseअखिलेशअखिलेश यादवयूपी क्राइम न्यूजयूपी रेप केसरेप केसलखीमपुर खीरीलखीमपुर खीरी रेप केसलखीमपुर खीरी रेप केस अपडेट
Previous Post

मौसम विभाग का अलर्ट : यूपी में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार

Next Post

रूस ने तैयार की Covid 19 वैक्सीन की पहली खेप, WHO ने नहीं दी अभी तक मंजूरी

Desk

Desk

Related Posts

UP PET
Main Slider

UP PET रिजल्ट कब होगा जारी, यहां करें चेक

08/11/2025
winter Session
राजनीति

1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सेशन में होंगी 15 बैठकें

08/11/2025
Ravi Kishan-Tej Pratap
Main Slider

चुनाव के बीच एयरपोर्ट पर तेजप्रताप और रवि किशन की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

कट्टा सरकार नहीं चाहिए…. सीतामढ़ी में PM मोदी की दहाड़

08/11/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Next Post
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

रूस ने तैयार की Covid 19 वैक्सीन की पहली खेप, WHO ने नहीं दी अभी तक मंजूरी

यह भी पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा ने की महिलाओं के बिजनेस को बढ़ावा देने की अपील

15/07/2020
yogi

योगी 2.0 में होगी जैविक खेती की जय-जय

13/04/2022

बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, PM मोदी ने जताया शोक 

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version