Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश ने खजांची का मनाया जन्मदिन, बोले- नोटबंदी से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ

देश में नोटबंदी के पांच वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के झींझक में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का जन्मदिन मनाया।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई, लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही ऐसे पीडि़त परिवारों की मदद की है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा को नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें टायरों से कुचला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब मतदाता सूची के प्रकाशन के समय नए जुड़े मतदाता व काटे गए नामों की सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी गई है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का नाम जोड़ा गया है। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने अगर मतदाता सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

अखिलेश यादव ने इस दौरान चुनाव आयोग पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देगी। संशोधन के नाम पर मतदाता सूची से 16 लाख से ज्यादा काटे गए नामों का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश के अफसरों को आयोग में जानबूझ का तैनात किया गया है, चुनाव आयोग के काम पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

छठ महापर्व पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खजांची को उपहार व धनराशि प्रदान की। नोटबन्दी के दौरान पैदा हुए खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाने के साथ ही अखिलेश यादव के साथ सपा के नेताओं ने भी खजांची नाथ को गिफ्ट भेंट किया।

Exit mobile version