• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावों में हार के बाद बहक गए हैं अखिलेशः गिरीश यादव

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Girish Yadav

Girish Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सामाजिक भेदभाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव (Girish Yadav) ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सपा प्रमुख विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद बहक गए हैं। उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और इसका असर उनके बयानों में नजर आ रहा है।

वो उत्तर प्रदेश में बीते 5 वर्षों में आए बदलाव को जानबूझकर महसूस नहीं कर रहे हैं। उनकी मनोस्थिति राहुल गांधी की तरह हो गई है। जिस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके बयानों की वजह से देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती, उसी तरह अखिलेश यादव भी अपने हास्यास्पद बयानों की वजह से साख खो चुके हैं।

अखिलेश को नकार चुकी है जनता 

गौरतलब है कि मंगलवार को अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में कमल किशोर कठेरिया की एक किताब का विमोचन कर रहे थे। तब उन्होंने कहा कि भारत जैसा सामाजिक भेदभाव दुनिया में कहीं नहीं है। यहां धर्म बदल जाता है, जाति नहीं। पिछड़ों, दलितों, वंचितों को उनका हक और सम्मान दिलाने की यह लड़ाई लंबी और कठिन जरूर है पर उम्मीद है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे।

अखिलेश के इस बयान पर गिरीश चंद्र यादव (Girish Yadav) ने कहा, उनकी समस्या ये है कि वो अब तक खुद को प्रदेश का मुख्यमंत्री ही समझते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के सुरक्षित हाथों में है। उत्तर प्रदेश के वोटरों ने लगातार दूसरी बार उनकी विचारधारा, उनके बयानों और उनकी छवि को नापसंद कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय फलक पर छाएंगे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी

उन्हें जनादेश का सम्मान करते हुए झूठ बोलने की आदत पर विराम लगाना चाहिए। क्योंकि उनके झूठ से अब जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला और न ही उनका कुछ भला होने वाला है।

दलितों-वंचितों को केंद्र में रखकर बन रहीं योजनाएं

गिरीश चंद्र यादव (Girish Yadav) ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार दलितों और वंचितों के हितों के लिए काम कर रही हैं। प्रदेश में जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनके केंद्र बिंदु में दलित, पिछड़े और वंचित समाज ही है और उन्हें न सिर्फ पूरे सम्मान के साथ इसका फायदा मिला है, बल्कि उनके जीवन स्तर में पहले की तुलना में काफी बदलाव आया है।

उन्हें शिक्षा से लेकर नौकरियों तक में प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश सरकार के कार्यों और योजनाओं में सामाजिक न्याय की प्रवृत्ति प्रबल रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी जी को प्रत्येक धर्म, जाति, तबके का वोट मिला है।

पूरा प्रदेश जानता है कि अखिलेश यादव सिर्फ दलितों और वंचितों की बात करते हैं, लेकिन अपने कार्यकाल में उन्होंने न उनके लिए कुछ किया और न ही उनकी कभी ऐसी नीयत रही है।

Tags: akhilesh yadavgirish yadavLucknow News
Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय फलक पर छाएंगे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी

Next Post

पीएम किसान सम्मान: मदद छोटी,सहारा बड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

पीएम किसान सम्मान: मदद छोटी,सहारा बड़ा

यह भी पढ़ें

Anandiben Patel

क्षय रोग को हराने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य योजना बनानी होगी : आनंदीबेन

03/01/2021
bride

मुंह दिखाई की रस्म में दुल्हन ने सांसद से मांग ली ये चीज, मंत्री जी ने कह दी ये बात

09/05/2022
pm modi

प्रधानमंत्री ने की बाबा केदार की पूजा-अर्चना, पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों से की मुलाकात

21/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version