• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम  सिंह की मौजूदगी में अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) के संरक्षक तथ पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 75वां स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिल रही चुनौतियों से मिलकर निपटना होगा। हमें देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश-प्रदेश तथा दुनिया भर के भारतवंशियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त शहीदों को याद करने का दिन है, जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र हैं। हमें आंतरिक स्वतंत्रता की रक्षा-सुरक्षा के लिए भी निरन्तर सजग, सचेत, सतर्क, सक्रिय और संकल्पबद्ध रहना होगा। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किये और अनेको स्वतंत्रता सेनानियों ने यातनाएं सही थी। जिन उद्देश्यों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन का संघर्ष हुआ क्या भारत उसी रास्ते पर है? यह सोचने का विषय है।

सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, तबादलों को मिली हरी झंडी

श्री यादव ने कहा कि 2022 देश का सम्मान बचाने का चुनाव है। यह जिम्मेदारी एक-एक नौजवान को उठानी चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। सबसे अधिक उत्पीड़न एवं अन्याय पिछड़ों-दलितों के साथ हुआ है। उनका संवैधानिक अधिकार आज तक नहीं मिला। 1931 के बाद देश में जातीय जनगणना ही नहीं हुयी। आबादी के अनुसार सबको हक और सम्मान मिलना चाहिए। सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार करने के लिए जब आबादी के हिसाब से आंकड़े आयेंगे तभी आनुपातिक अवसर की सुविधा सबको मिल सकेगी।

कहाकि भारत में विभिन्न जाति, धर्म वेश-भूषा के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। यही हमारे देश की पहचान है। लेकिन सत्ताधारी लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। हम समाजवादियों की कोशिश होनी चाहिए कि समाज में एक दूसरे से प्यार और सहयोग बढ़े। सामाजिक सौहार्द बढ़ाने की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के सामने संकट पैदा किया है। अन्नदाता को अपमानित कर भाजपा अन्न महोत्सव का ढोंग रच रही है। किसानों के खुशहाल हुए बिना देश समृद्ध नहीं हो सकता। किसान ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार की लापरवाही से कोविड में लाखों लोगों की जान चली गयी। आम जनता को दवाई, बेड एवं आक्सीजन उपलब्ध कराने में बीजेपी सरकार पूरी तरह विफल रही है।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने छोड़ा देश, पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत

समाजवादी सरकार में तरक्की और खुशहाली की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए थे। उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़के, अस्पताल और नौजवानों के रोजगार में समाजवादियों का महत्वपूर्ण योगदान है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा देशहित में कार्य किया है। देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो पूंजी और सत्ता की हिंसा से अलग समाजवाद का ही विकल्प अपनाना होगा।

इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, किरणमय नंदा, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, डाॅ. साजी पाॅथेन (केरल प्रदेश अध्यक्ष), रविदास मेहरोत्रा, आर.के.चौधरी, डाॅ. राजपाल कश्यप, लीलावती कुशवाहा, डाॅ. मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, सुनील साजन, संजय लाठर, प्रदीप यादव, मो. फहद, सिद्धार्थ सिंह, विजय सिंह, राम सागर, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, व्यासजी गौड़, मीरा वर्धन, जरीना उस्मानी, राजकुमार मिश्रा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Tags: akhilesh yadavIndependence DayLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUttar Pradesh News
Previous Post

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने छोड़ा देश, पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान की हुकूमत

Next Post

छेड़छाड़ के आरोपी के घरवालों ने पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें होगी जन भागीदारी:

28/09/2025
CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur
Main Slider

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

28/09/2025
PM Modi
राजनीति

UNESCO की अमूर्त सांस्कृति विरासत की सूची में शामिल होगा छठ महापर्व… पीएम मोदी ने की घोषणा

28/09/2025
Swiggy sends chicken roll to SP leader Amit Yadav
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि में स्विगी से मंगाया पनीर रोल आया चिकन, टूट गया सपा नेता का 23 साल का तप

28/09/2025
BJP
बिहार

Bihar Elections: बीजेपी ने चुनाव समिति का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/09/2025
Next Post
Burnt Alive

छेड़छाड़ के आरोपी के घरवालों ने पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

लेखपाल और पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या, मौके पर पहुंचे DIG-SP

29/11/2021
CM Dhami

देवभूमि को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: सीएम धामी

25/01/2023
car loan

कार खरीदने के लिए इन 10 सरकारी बैंकों का लोन है सबसे सस्ता

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version