Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश जी आंखे खोलिए प्रदेश में बदलाव हो चुका है : तेजस्वी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में युवोत्थान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

युवा कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में देश व प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। प्रदेश में कई मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय बने हैं, जहां एक तरफ सड़कों का जाल बिछा है वहीं प्रदेश गुंडों व माफियाओं से मुक्त हो चुका है। वहीं देश की प्राचीन धरोहरों को सहेजने का कार्य भी यह सरकार कर रही है। अयोध्या में बन रहा भगवान श्री राम का मंदिर, अनुच्छेद 370 जैसे कुछ कार्य, जो पिछले कई दशकों से नहीं हो पा रहे थे, इस सरकार ने कर दिखाया।

उत्तर प्रदेश मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पूरे भारत मे सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। जो सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजनीति ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनिति की दिशा तय करते हैं। जब उत्तर प्रदेश मजबूत होगा तभी भारत मजबूत होगा। आप सब युवा इसे मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

सपा पर साधा निशाना

तेजस्वी सूर्या ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी आंखे खोलिए उत्तर प्रदेश में बदलाव हो चुका है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन चुका है। विकास यहां अपना पांव पसार चुकी है। आपने अपने कार्यकाल में जो नहीं किया, उसे योगी सरकार ने कर दिखाया और आज इसी वजह से आप को अपनी दुर्गन्ध दूर करने के लिए परफ्यूम बांटना पड़ रहा है।

वहीं युवाओं को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि हम सबके बीच भी कुछ तालिबानी शक्तियां काम कर रही हैं, जिनको हमें जड़ से उखाड़ फेकना है। वहीं अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए प्रांशुदत्त ने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि बाबा को लैपटॉप चलाने नहीं आता। मैं अखिलेश को बताना चाहता हूं बाबा को क्या चलाने आता है ये प्रदेश के माफियाओं मुख्तार व अतीक से पूछो तुम्हें बताएंगे।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन, मिस इंडिया मान्या सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, प्रदेश सोध प्रमुख संतोष जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री अखिलदेव, क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, जिलाध्यक्ष नीरज दूबे, करमवीर सिंह, संजू यादव, अमित नारायण, रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, राहुल गिरी, राहुल राणा, शशांक द्विवेदी, विश्वजीत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक आनंद, मिडिया प्रभारी राहुल साहनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version