• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश जी राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती

Writer D by Writer D
01/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, प्रतापगढ़, राजनीति
0
raja bhaiya

raja bhaiya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। यूपी चुनाव में पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। पांचवें चरण में कुंडा विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हुई थी। कई सालों बाद राजा भैया (Raja Bhaiya) के सामने सपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था।

उनकी तरफ से गुलशन यादव ने इस सीट से ताल ठोकी। लेकिन मतदान वाले दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा आरोप लगा दिया कि कुंडा सीट पर फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट जरूर किया, लेकिन विवाद खड़ा हो चुका था।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था कि कुंडा में जिस तरह बूथ पर उपस्थित किसी दल के अवांछित व्यक्ति द्वारा सरेआम महिलाओं के वोटों का बटन दबाया जा रहा है, उसके वीडियो का संज्ञान लेते हुए चुनाव पर्यवेक्षक चुनाव आयोग से कुंडा का चुनाव रद्द करने की अपील करें। साथ ही दोषी व्यक्ति को चिन्हित कर तत्काल गिरफ़्तार करवाएं। अखिलेश ने बाद में ये ट्वीट डिलीट तो कर दिया, लेकिन उन पर राजा भैया ने तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा।

सपा दे रही हैं बाहुबली राजा भैया को कड़ी चुनौती

राजा भैया ने अखिलेश के दावे पर लिखा कि आदरणीय अखिलेश यादव जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुंडा का बताकर चुनाव निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।

आदरणीय ⁦@yadavakhilesh⁩ जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुण्डा का बताकर चुनाव निरस्त करने की माँग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती। pic.twitter.com/NyBiv6yoAs

— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) March 1, 2022

राजा भैया की बात करें तो वे कभी बीजेपी तो कभी सपा के सहयोग से लगातार मंत्री बनते आ रहे हैं। लेकिन पूरे डेढ़ दशक बाद सपा ने कुंडा में उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी उतारा है। उनके लिए पहली बार ये चुनौती बड़ी मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले तक बिना किसी विपक्ष के वे आसानी से ये सीट निकाल लिया करते थे।

राजा भैया पर फर्जी वोटिंग का आरोप, SP ने की चुनाव आयोग से शिकायत

गौरतलब है कि कुंडा विधानसभा क्षेत्र में गत 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान हुआ था। मालूम हो कि यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं, जिनमें से अब तक पांच चरण पूरे हो चुके हैं और शेष दो चरणों का मतदान 3 मार्च और 7 मार्च को होने वाला है। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे

 

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

रूस-यूक्रेन युद्ध से पड़ रहा ग्लोबल व्हीकल्स मार्केट पर बुरा असर

Next Post

फेफड़ों में संक्रमण को रोकने में मददगार है नीम, होगा कोरोना का इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

21/11/2025
उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
'Yogi's UP' is setting global standards in AI
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Next Post
Neem आयुर्वेदिक औषधी

फेफड़ों में संक्रमण को रोकने में मददगार है नीम, होगा कोरोना का इलाज

यह भी पढ़ें

दवा गोदाम में विस्फोट

काबुल में कार बम धमाका, नौ लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल

20/12/2020
Suspended

नगर पंचायत अधिकारी निलंबित

09/12/2021
श्रीनगर मुठभेड़ Srinagar encounter

श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गये तीनों युवकों के आतंकियों थे से संबंध : पुलिस

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version