Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश ने उठाया EVM का मुद्दा, बोले- EVM-DM से रहें सावधान

लखनऊ। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने दावा करते हुए कहा कि, बीजेपी बैलेट पोल हार जाएगी। EVM हटाने से समाजवादी पार्टी को फिर से सरकार बनेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि, अमेरिका जैसा देश बैलेट का इस्तेमाल कर रहा है।

अखिलेश ने सरकार पर लगाया आरोप

बता दें कि, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, क्या हो रहा है गोरखपुर में जहां से मुख्यमंत्री चुनकर आते हैं। जहां मुख्यमंत्री जाकर वापस आते हैं वहां हत्या हो जाती है। जिस पुलिस पर भरोसा था उसी ने जान ले ली और अभी भी फरार हैं। ये फरार हैं या सरकार ने इन्हें फरार किया है?

उन्होंने कहा कि, पूरा प्रदेश जानता है कि पुलिस कप्तान के खिलाफ इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि वे भाजपा के रिश्तेदार हैं। प्रशासन से जब भाजपा चुनाव जिताने का काम लेगी तो कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि न्याय मिलेगा?

भूकंप से थर्राया ये राज्य, कई बार लगे झटके

EVMDM से अलर्ट रहने की अपील की

दरअसल, इससे पहले भी अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को EVM और DM से अलर्ट रहने की अपील की थी। अखिलेश ने आरोप लगाया था कि बिहार में EVM और DM ने बेईमानी की और बंगाल में सही जवाब मिला। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि, अबकी बार बूथों पर बीजेपी की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है।

उन्होंने कहा, सपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं, इस कार्य में कोई कोताही न हो, बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है।

Exit mobile version