• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले- जब यूपी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को इतना खतरा है, जनता तो भगवान भरोसे

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब यूपी के मुख्यमंत्री को इतना खतरा है तो सहज अंदाजा लगाएं प्रदेश की जनता किस हाल में है?

श्री यादव ने शनिवार को कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा पुख्ता कर दी गई है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से सम्बन्धित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसे ग्रीन बुक में भी दर्ज किया जाएगा। प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रबन्धन का ब्यौरा ब्लूबुक में होता है, उसके अध्ययन के बाद मुख्यमंत्री की ग्रीन बुक का रिव्यू किया गया है।

उन्होंने कहा कि वैसे जबसे मुख्यमंत्री सत्ता में आए है, बराबर उनकी सुरक्षा रिव्यू होती रही है लेकिन यह प्रश्न तो उठता है कि जब 2020 में भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा को इतना खतरा है तो अंदाजा लगाएं प्रदेश की जनता किस हाल में है।

प्रदूषण नियमों के उल्लंघन करने पर फिक्की पर लगा 20 लाख रूपये का जुर्माना
उन्होने कहा कि भाजपा राज में रोज वही कहानी दुहराई जाती है। हत्या, बलात्कार, लूट की खबरों के साथ दिन की शुरूआत, शाम तक और ज्यादा गहराती अपराध की घटनाएं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न सम्बंधी कुल मामलों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यूपी में महिलाओं के विरूद्ध अपराध के सर्वाधिक 59,853 मामले दर्ज हुए जिसमें 18 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की प्रदेश में 272 घटनाएं पुलिस रिकार्ड का हिस्सा बनीं। 2019 में बलात्कार के 3,065 मामले दर्ज हुए।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद की सुरक्षा पर ही इतना ज्यादा चिंतित है कि प्रदेश की जनता की दहशत भरी जिंदगी के बारे में सोचने का उन्हें समय ही नहीं। ताजा घटनाओं का ही ब्यौरा लें तो भाजपा राज में भाजपाई नेता भी असुरक्षित है। गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र से भाजपा विधायक के मामा की निर्ममता से हत्या कर दी गईं।

नयी शिक्षा नीति से भारत शिक्षा का वैश्विक गंतव्य का आधार बनेगा : डॉ. रमेश पोखरियाल

आजमगढ़ में बीडीएस सदस्य को गोलीमारी गई। मऊ में युवक, इटावा में महिला, गौरीगंज (अमेठी) में बुजुर्ग का गला रेता गया, कन्नौज में किसान युवक और गाजियाबाद में तनख्वाह लूटने के बाद फैक्ट्री कर्मी की हत्याएं हुईं। बाराबंकी में युवक का शव फतेहपुर कस्बे में ईदगाह के पास मिला तो फतेहपुर में शिक्षिका की हत्या के बाद पुलिस ने उसका शव तीन घंटे एम्बूलेंस में रखा, नीचे नहीं उतारने दिया।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को भाजपा राज में अपेक्षित गम्भीरता के साथ नहीं लिया जाता है। फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में किशोरी से बलात्कार हुआ। मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ लेकिन शर्मनाक बात यह है कि बच्ची के इलाज के नाम पर गांव की पंचायत में 20 हजार रुपए आरोपितों से दिलाकर समझौता करा दिया गया।

अतरौली (अलीगढ़) में एक किशोरी से गैंगरेप हुआ। नोएडा में 13 वर्ष की नाबालिग को अगवाकर गैंगरेप का शिकार बनाया गया। बांदा में युवती से दुष्कर्म किया गया। उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को सड़क पर फेंक दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में अपराधी रोज एक नया अध्याय गढ़ रहे हैं। तमाम वारदातों का पुलिंदा लेकर भाजपा सरकार मौन बैठी हुई है। कानून व्यवस्था बेलगाम है। चारों तरफ भय और आतंक है। मुख्यमंत्री के सभी दावे झूठे साबित हुए है। अपराधियों के बुलन्द हौंसलों के आगे सरकार नतमस्तक है।

Tags: the people trust GodWhen there is so much danger to the Chief Minister's security in UPजनता तो भगवान भरोसेजब यूपी में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को इतना खतरा हैभाजपा राजभाजपा विधायक के मामा की निर्ममता से हत्या
Previous Post

प्रदूषण नियमों के उल्लंघन करने पर फिक्की पर लगा 20 लाख रूपये का जुर्माना

Next Post

बीसीसीआई: शारजाह कर सकता है महिला टी-20 चैलेंज की मेजबानी

Desk

Desk

Related Posts

Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
Next Post

बीसीसीआई: शारजाह कर सकता है महिला टी-20 चैलेंज की मेजबानी

यह भी पढ़ें

CM Yogi paid tribute to Kalyan Singh

आसान नहीं कल्याण सिंह होना: सीएम योगी

21/08/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

18/09/2023
Acid Attack

डॉक्टर ने दिनदहाड़े पत्नी पर तेजाब फेंक कर की हत्या की कोशिश

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version