Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉक्टरों के ट्रांसफर को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत पार्टी मुख्यालय से शुरू की। इस दौरान प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने डॉक्टरों के ट्रांसफर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज से सपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। शहर, गांव और घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ेंगे। समाजवादी पार्टी का संगठन दोबारा खड़ा होगा। सपा ने लोकतंत्र बचाने का अभियान छेड़ा है। मैं भी जगह-जगह जाऊंगा और लोगों से मिलूंगा। सदस्यता के बाद संगठन के बारे में सोचा जाएगा। सपा कई राज्यों में सदस्यता अभियान चलाएगी।

श्री यादव ने अपने बयान में कहा है कि उपमुख्यमंत्री को बिना बताए ट्रांसफर हो गए । उन्होंने कई जिलों के अस्पतालों में छापेमारी की और कमियां मिली, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसा लगता है कि सरकार को कोई पीछे से चला रहा है।

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर पर डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल, ACS को किया जवाब तलब

उन्होंने कहा कि सरकार को सौ दिन नहीं बल्कि पांच साल सौ दिन का कार्यकाल बताना चाहिए। उनकी सरकार में कितनी धांधली हुई। कितने बेरोजगारों को नौकरी दी गई। उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती मामले में बड़ी धांधली हुई है, जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए।

आगे कहा कि लखनऊ में लूलू मॉल का उद्घाटन होने जा रहा है, जाकर पता कीजिएगा कि यह मॉल किसकी सरकार में बना है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। मैं भी अग्निपथ योजना के पक्ष में नहीं, फौज की नौकरी परमानेंट होनी चाहिए।

Exit mobile version