• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश हुए नजरबंद, कार्यकर्ताओं से की किसान यात्रा में शामिल होने की अपील

Writer D by Writer D
07/12/2020
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव नजरबंद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान आन्दोलन के समर्थन में सोमवार को कन्नौज में होने वाले किसान यात्रा से पहले ही पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके निजी आवास पर नजरबन्द कर दिया है। अखिलेश यादव के आवास और सपा ऑफिस के डेढ़ किलोमीटर के रेडियस में पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ ही सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। इस बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से किसान यात्रा में शामिल होने की अपील की।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जाये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा किसान-यात्रा’ में शामिल हों! ”

क़दम-क़दम बढ़ाए जा, दंभ का सर झुकाए जा
ये जंग है ज़मीन की, अपनी जान भी लगाए जा

‘किसान-यात्रा’ में शामिल हों! #नहीं_चाहिए_भाजपा

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 7, 2020

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी कमजोर और कायर हो गयी है कि अखिलेश यादव के कन्नौज जाने से ही डर गई। अखिलेश यादव का जो संवैधानिक अधिकार है उसकी हत्या हो रही है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने में लगी है।

पदयात्रा में जाने से पहले अखिलेश का आवास एरिया सील, भारी पुलिस बल तैनात

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि किसानों के आंदोलन को पूरे देश में बल के आधार पर दबाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है. इसी क्रम में 7 दिसंबर से अनवरत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के पक्ष में सड़क पर रहेंगे। 7 दिसंबर को अखिलेश यादव को कन्नौज जाना था, लेकिन उन्हें अलोकतांत्रिक तरीके से रोक कर हाउस अरेस्ट किया गया है।

हमारे नेता ने कहा है कि ‘कदम कदम बढ़ाए जा, दम्भ का सर झुकाए जा, ये जंग है जमीन की, अपनी जान भी लगाए जा।’ क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को भी देखा है। इस घमंड वाली सरकार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चूर चूर कर देंगे। हमारे नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के साथ हैं और हम किसानों के मुद्दे पर सदन से सड़क तक लड़ते रहेंगे।

किसानों के भारत बंद को मिला बसपा का समर्थन, मायावती ने किया एलान

कमिश्नर बोले- किसी को नजरबंद नहीं किया अखिलेश यादव की नजरबंदी पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि किसी को नजरबंद नहीं किया गया है। डीएम कन्नौज ने प्रस्तावित कार्यक्रम को निरस्त करने का आग्रह किया था। डीएम कन्नौज ने इसका पत्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भेजा था। कोविड गाइडलाइंस और धारा 144 की वजह से कार्यक्रम निरस्त करने को कहा गया है। डीएम कन्नौज के पत्र के चलते कन्नौज जाने से रोका गया है।

Tags: akhilesh yadav newsAkhilesh's house sealedAkhilesh's padyatrafarmer protest in kannojFarmer Protest Live Updateslatest UP newspadyatra in Kannaujpreparations to stop Akhileshsupport to farmersup news in hindiअखिलेश का घर सीलअखिलेश की पदयात्राअखिलेश को रोकने की तैयारीकन्नौज में पदयात्राकिसानों को समर्थन
Previous Post

किसानों के भारत बंद को मिला बसपा का समर्थन, मायावती ने किया एलान

Next Post

देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, चार लाख से कम हुए सक्रिय मामले

Writer D

Writer D

Related Posts

Crackdown on adulterators during festivals
Main Slider

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

19/10/2025
CM YOGI
Main Slider

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Akhilesh Yadav
Main Slider

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Pragya Thakur
राजनीति

हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग…, लव जिहाद पर प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान

19/10/2025
AMU
Main Slider

AMU में पहली बार मनाया जाएगा दिवाली उत्सव, आज होगा ऐतिहासिक सेलिब्रेशन

19/10/2025
Next Post

देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, चार लाख से कम हुए सक्रिय मामले

यह भी पढ़ें

आरजेडी

119 सीटें जीतने की बधाई तो दी, सर्टिफिकेट नहीं दे रहे रिटर्निंग ऑफिसर : आरजेडी

10/11/2020
Fire in the dhaba

ढाबे वाले ने चिकन देने से किया माना, तो नशे में धुत युवकों ने लगा दी आग

11/01/2021
Atishi

भूख हड़ताल पर बैठी जल मंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

25/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version