Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ पहुंचीं ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया स्वागत

Mamata Banerjee-Akhilesh

Mamata Banerjee-Akhilesh

लखनऊ। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) सोमवार शाम को लखनऊ पहुंचीं।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर ममता (Mamta Banerjee) का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वागत किया।

अखिलेश के साथ सपा नेता किरणमय नंदा, राजेन्द्र चौधरी के अलावा तृणमूल कांग्रेस के नेता ललितेश पति त्रिपाठी और युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव भी उपस्थित रहे।

ममता दो दिवसीए दौरे पर लखनऊ आई हैं। हजरतगंज के होटल लेवाना में वह रुकेंगी। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंगलवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगी।

सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की सूची, सभावती शुक्ला को दिया योगी के खिलाफ टिकट

ममता प्रदेश में अखिलेश की पार्टी सपा के समर्थन का एलान पहले ही कर चुकी हैं।

Exit mobile version