Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार मध्य प्रदेश के सीधी विधानसभा में पहुंचे, जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सपा सरकार आएगी, जातीय जनगणना करवाएगी।

उन्होंने कहा, समाजवादी लोग सरकार में आए थे तो ऐसी व्यवस्था थी कि अगर गांव में ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता था तो 24 घंटे में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का काम समाजवादी लोग करते थे। साथ ही कहा, जो लोग और दल के हैं वो अपने लिए चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन राम प्रताप हमारी गरीब जनता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मध्य प्रदेश के चित्रकूट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है। किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वो नहीं दे पाए हैं। आज भी किसान गरीबी में है। हमें उम्मीद है पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई सब मिलकर समाजवादियों को जिताएंगे।

जातीय जनगणना कराएंगे: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, कोई कल्पना कर सकता है भारत इतना बड़ा देश है 140 करोड़ आबादी का और 5 परसेंट लोगों पर पूरी की पूरी धन दौलत है देश की। मुझे उम्मीद है जब कभी भी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे।

Exit mobile version