• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…तो कांग्रेस का फोन भी नहीं उठाता’, I.N.D.I.A पर बोले अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने के मकसद से बने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के मूर्त रूप लेने से पहले ही दरार नजर आने लगीं है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर उनकी पार्टी को भ्रम में रखा गया। अगर कांग्रेस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिये विपक्षी दलों को लामबंद करने पर विचार कर रही है तो उनकी पार्टी को भी अपनी रणनीति पर पुर्नविचार करना होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान कि ‘इंडिया’ का मकसद सिर्फ लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया है और इसका राज्य के चुनाव से कोई वास्ता नहीं है, इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा “ अगर मुझे यह पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर इंडिया का कोई गठबंधन नही है, तो हम या हमारी पार्टी के लोग कभी उनसे मिलने नहीं जाते और न ही कांग्रेस के लोगों को कोई सूची देते और न ही उनका फोन उठाते। यदि उन्होने यह बात की है कि राज्य स्तर पर गठबंधन नहीं है तो यह हमें स्वीकार है। ”

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा “ अगर गठबंधन उत्तर प्रदेश में सिर्फ केंद्र के लिये होगा तो उस पर विचार किया जायेगा और जैसा व्यवहार उनका (कांग्रेस) सपा के साथ होगा, वैसा ही व्यवहार उन्हे उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। ”

इस बीच सपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों की आज शाम तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में सीधी विधानसभा और छतरपुर विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम उजागर किये गये हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन सिर्फ केंद्र के स्तर पर है, उस पर चर्चा चल रही है, अगर यह हो गया था तो ठीक है मगर उसका फोकस लोकसभा चुनाव के लिये है।

Tags: akhilesh yadavcongressLucknow News
Previous Post

Ind vs Ban: कोहली ने खेली विराट पारी, भारत ने बांग्लादेश को हराकर लगाया जीत का चौका

Next Post

अब निवेशकों के साथ हुए क़रार को धरातल पर उतारने का होगा काम: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

अब निवेशकों के साथ हुए क़रार को धरातल पर उतारने का होगा काम: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Surya Dev

घर में रखें सूर्य देव की ये मूर्ति, हर कार्य में मिलेगी सफलता

16/06/2024
pm modi

भारत की विकास यात्रा में नारी शक्ति को अग्रिम मोर्चे पर रखने के लिए असंख्य प्रयास किए : पीएम मोदी

08/03/2022
weight loss

वजन घटाने के लिए खाएं ये एक चीज

07/08/0025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version