Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने ‘विजय यात्रा’ को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों से की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय यात्रा को आरंभ करने से पहले ट्वीट कर यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा प्रदेशवासियों से अपील की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र के हर निवासी और परिवार के सुख, चैन, कल्याण के लिए और नव उप्र के निर्माण और विकास के लिए ‘समाजवादी रथ यात्रा’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि हर एक उत्तर प्रदेश वासी, सामाजिक कार्यकर्ता, सपा के समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता से विजय यात्रा में शामिल होने की अपील है।

कोयला संकट पर PM मोदी की आज अहम बैठक, कई राज्यों में हो सकती है बिजली गुल

अखिलेश यादव ट्वीट करने के साथ ही लखनऊ स्थित अपने आवास से कानपुर के लिए रवाना हो गए। आज अखिलेश यादव 2022 में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए कानपुर से विजय यात्रा का आरंभ कर रहे हैं। इस यात्रा की सफलता के लिए मंगलवार को अखिलेश यादव ने पार्टी के संरक्षक और पिताश्री मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद भी लिए थे।

Exit mobile version