• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सिर्फ वादे करती है, जबकि समाजवादी लोग जो कहते हैं, वही करते हैं: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
30/10/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। जिले की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सपा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे भाजपा की हर साजिश का मुकाबला करके सपा को जितायें।

गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुयी इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अखिलेश ने मतदाताओं को अपने संदेश में सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए ईवीएम में साइकिल वाले निशान पर बटन दबाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को इस क्षेत्र में भाजपा नेताओं द्वारा भय व प्रलोभन के जरिए मतदान को प्रभावित करने की जो चालें चली जा रही हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में विकास के तमाम कार्य किए गए थे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सपा की जीत होने पर क्षेत्र की जनता के हित में और अधिक विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादे करती है, जबकि समाजवादी लोग जो कहते हैं, वही करते हैं। उनकी कथनी-करनी में अन्तर नहीं होता है।

अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है: सीएम धामी

सपा प्रमुख ने इस बात पर गहरा क्षोभ एवं चिंता जाहिर की है कि भाजपाई सपा समर्थकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। मतदाताओं को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। सपा की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को गत 27 अक्टूबर को पत्र लिखकर बताया गया था कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि के चुनाव संचालक एवं पलिया से भाजपा विधायक हरविन्दर साहनी, आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर दीवाली के नाम पर रुपये एवं मिठाई बांटी जा रही है।

अखिलेश ने कहा कि सपा प्रत्याशी को जिला प्रशासन द्वारा गुंडा एक्ट की धारा 110 का नोटिस देना निष्पक्ष चुनाव की मर्यादा के विरूद्ध है। भाजपा के 40 मंत्री अपनी सुरक्षा के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं और आतंक फैला रहे हैं। विशेषकर यादव पुलिस कर्मियों को चिह्नितकर उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी की चुनाव सभाओं में सरकारी कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपाई उपचुनाव में जो हालात पैदा कर रहे हैं, उससे निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कैसे हो सकेंगे? इसलिए चुनाव आयोग तत्काल इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करे और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में मुकदमा दर्ज कराये। ताकि उपचुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्भव हो सके।

Tags: akhilesh yadavBy-electionlakhimpur news
Previous Post

अमृतकाल सरदार पटेल के सपनों के भारत के नवनिर्माण का है: सीएम धामी

Next Post

मोरबी ब्रिज हादसे की जांच के लिए SIT का गठन, लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Morbi Accident

मोरबी ब्रिज हादसे की जांच के लिए SIT का गठन, लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यह भी पढ़ें

rajaendra tiwari

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी तैयारियां समय से हों पूर्ण : तिवारी

06/07/2021
SS Sandhu

ईको टूरिज्म से रोजगार सृजन की अधिक संभावनाएं : मुख्य सचिव

21/03/2023
Bhupendra Patel

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फ़ैसला

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version