Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने सपा प्रवक्ता जूही सिंह को नियुक्त किया महिला सभा का अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी बेहद गंभीर हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता जूही सिंह को समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जूही सिंह विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं। जूही सिंह को पार्टी की महिला सभा का अध्यक्ष नियुक्त कर सपा ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ को अब मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

लखनऊ निवासी जूही सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। जूही सिंह के साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा में एक उपाध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश की के बालाघाट की वंदना यादव को उपाध्क्ष बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी में महिला मोर्चा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से खाली था। पार्टी ने महिला मोर्चा को चार वर्ष से भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इनकी सक्रियता भी बढ़ेगी।

इस देश में पैदा हुआ राजनीतिक संकट, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी ने इनकी नियुक्ति करने के साथ ही निर्देश दिया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर अनुमोदन प्राप्त कर लें।

Exit mobile version