Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

100 दिन की भाजपा सरकार, उत्तर प्रदेश गोरखधंधे से बर्बाद हुआ : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार (Yogi Government) के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूर्ण होने पर सोमवार को रिपोर्ट कार्ड जारी किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ”100 दिन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश गोरखधंधे से बर्बाद हुआ।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पांच जुलाई को पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर जहां एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई तो वहीं प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित हुए है। .

Exit mobile version