• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… कौन सुने उनकी बातें’, मंगेश यादव एनकाउंटर पर अखिलेश ने सीएम योगी पर बोला हमला

Writer D by Writer D
09/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुल्तानपुर में डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर का मामला गरमाया हुआ है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अलावा राहुल गांधी ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, सीएम योगी (CM Yogi) ने एनकाउंटर पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश पर तीखी टिप्पणी की है। जिसके बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने फिर से ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनकी बातें कौन सुने, वैसे भी जाने वालों की बात का क्या बुरा मानना?

दरअसल, बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ अंबेडकरनगर के एक कार्यक्रम में सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि अगर लूट के दौरान डकैत दुकान में मौजूद किसी ग्राहक को गोली मार देते तो क्या सपा उसकी जान वापस कर पाती? सीएम योगी ने कहा, जब उनका कोई माफिया या डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है, तो ऐसा लगता है कि जैसे पुलिस ने इनकी दुखती रग पर उंगली रख दी हो। ये चिल्लाने लगते हैं।

इसको लेकर अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि “जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनकी बातें कौन सुने, वैसे भी जाने वालों की बात का क्या बुरा मानना।”

जिनकी अपने दल में कोई सुनवाई नहीं, उनकी बातें कौन सुने, वैसे भी जानेवालों की बात का क्या बुरा मानना।

जिनके शासन काल में महीनों आईपीएस फ़रार रहा हो, पंद्रह लाख प्रतिदिन की कमाई वाले थानों की चर्चा हो, भाजपाई ख़ुद ही पुलिस का अपहरण कर रहे हों और दंड संहिता की जगह बुलडोज़र संहिता…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 8, 2024

बकौल अखिलेश (Akhilesh Yadav) – “जिनके शासन काल में महीनों आईपीएस फरार रहा हो, पंद्रह लाख प्रतिदिन की कमाई वाले थानों की चर्चा हो, भाजपाई खुद ही पुलिस का अपहरण कर रहे हों और दंड संहिता की जगह बुलडोज़र संहिता ने ले ली हो, ‘क़ानून-व्यवस्था’ शब्द बनकर रह गये हों, न्यायालय की डपट खाना जिनकी आदत बन गयी हो, वो मौन ही रहें तो बेहतर है।”

‘बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर मायावती का बड़ा बयान

फिलहाल, मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच एसडीएम लंभुआ विदुषी सिंह द्वारा की जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने इस एनकाउंटर को न्यायसंगत और कानून सम्मत बताया है, लेकिन विपक्षी दलों द्वारा इस पर सवाल उठाए गए हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsmangesh yadav encountersultanpur encounterup news
Previous Post

‘बीजेपी व सपा चोर-चोर मौसेरे भाई…’, सुल्तानपुर एनकाउंटर पर मायावती का बड़ा बयान

Next Post

सीएम ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन- बोले, कई बार पराजय भी बड़ी जीत का मार्ग प्रशस्त करता है

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन- बोले, कई बार पराजय भी बड़ी जीत का मार्ग प्रशस्त करता है

यह भी पढ़ें

monalisa

बिग बॉस 14 की स्पेशल गेस्ट में शामिल होने की बात को मोनालिसा ने किया खारिज

23/09/2020

एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, नई प्रेरणा देता है : योगी

26/07/2021
नताशा स्टेनकोविक

नताशा ने हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की प्यारी फोटो

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version