• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध कटान और पशुओं की तस्करी को प्रोत्साहित करती है भाजपा: अखिलेश

Writer D by Writer D
27/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। इस योजना का मजाक बनाते हुए कुछ जिलों में अवैध खनन और वृक्षों के अवैध कटान का धंधा भी भाजपा ने चला रखा है। भय, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के रास्ते वह समाज को तबाह कर रही है।

पिछड़ों, दलितों, बुनकरों और दस्तकारों की हालत सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय होती जा रही है। समाजवादी सरकार के समय प्रारम्भ ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना आर्थिक तंगी, कर्ज और भाजपा की सरकारी कुनीतियों के कारण प्रारम्भ होते ही समाप्त प्राय हो गई है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) यह भी बताया कि समाजवादी सरकार ने जिलों के परम्परागत उत्पादों को बाजार में लाभप्रद मूल्य दिलाने और उसके कारीगरों की आर्थिक बेहतरी के लिए ‘एक जिला, एक उत्पाद योजना’ की शुरूआत की थी। समाजवादी सरकार में जिले के उत्पादों की बिक्री की बेहतर व्यवस्था की दृष्टि से लखनऊ में ‘अवध शिल्प बाजार’ की स्थापना भी की गई थी। समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों और मुख्यतः राजधानी लखनऊ में होने वाले समारोह, उत्सवों में जिलों के उत्पादों की प्रस्तुति एवं विपणन पर विशेष ध्यान रखा जाता था।

गैंगस्टर एक्ट में हुई 844 करोड़ रुपए की वसूली

सपा सरकार के समय ही भदोही में कारपेट उद्योग को बढ़ावा दिया गया था। पावरलूम और हैण्डलूम के बुनकरों को विशेष सुविधाएं दी गई थी। पावरलूम बुनकरों को बिजली बिलों में विशेष छूट दी गई थी। कन्नौज में इत्र व्यवसाय को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समाजवादी सरकार ने कई राहतें देने के साथ ही इत्र म्यूजियम बनाने की दिशा में भी कदम उठाए गए थे।

भाजपा सरकार ने परम्परागत उद्योगों के कारीगरों को आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा देने के बजाय समाजवादी सरकार की योजना और जनपदीय कारीगरों की उपलब्धियों को अपनी बताकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। भाजपा सरकार के समय जिले के उद्योगों से जुड़े कारीगरों को ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना का लाभ तो मिलने से रहा, बिचौलियों की जरूर बन आई है।

सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ FIR, महिला ने लगाया रेप का आरोप

भाजपा राज में प्रत्येक जनपद के नये-नये अपराधिक उत्पाद पैदा कर दिए। ऐसे संगठित गिरोह में हैं जिनका काम खनिज सम्पदा की लूट करना और वृक्षों का अवैध कटान करना है। वृक्षारोपण के नाम पर भाजपा सरकार केवल कागजी खानापूर्ति करती है। अवैध कटान और पशुओं की तस्करी को भाजपा प्रोत्साहित करती है। इसके चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जनता की अदालत में भाजपा को इन सब कुकृत्यों के लिए जवाब देना ही होगा।

Tags: akhilesh yadavlcuknow news
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट में हुई 844 करोड़ रुपए की वसूली

Next Post

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं की भी भूमिका: स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

28/02/2026
Holi
Main Slider

होली के दिन जरूर करें ये काम, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

28/02/2026
Sutak Kaal
Main Slider

चंद्र ग्रहण के बाद करें घर और मंदिर को शुद्ध, जान लें विधि

28/02/2026
Next Post
Swatantra dev

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं की भी भूमिका: स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

झारखंड सरकार में बगावत, कांग्रेस के 9 विधायक नाराज, दिल्‍ली दरबार पहुंची शिकायत

30/07/2020

हाथरस कांड की पीड़िता के चरित्र हनन करने में जुटी सरकार : संजय सिंह

10/10/2020
firing

शादी से एक दिन पहले बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, हालत गंभीर

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version