• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों को रौंद रहा है भाजपा सरकार का डबल इंजन: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में योगी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर जहां मंत्री, भाजपा के लोग सरकार की उपलब्धियाें को गिना रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने सरकार पर हमला बोला है। कहाकि भाजपा सरकार ने जनता को अपने पांच साल का हिसाब नहीं दिया, अब सौ दिन का ढिंढोरा पीट रही है।

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने प्रदेश और देश में संकट पैदा किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगों को तबाह कर दिया है। गरीब, किसान, नौजवान आत्महत्या करने पर विवश है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भ्रष्टाचार के चलते झांसी में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, अब कर्ज के बोझ से दबे ललितपुर के किसान ने जहर खाकर जान दे दी। इसी तरह आगरा में महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त एक परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा सरकार का डबल इंजन लोगों को रौंद रहा है।

भाजपा सरकार नौजवानों और युवाओं को नौकरी, रोजगार देने के झूठे दावे कर रही है। सरकार के सारे दावे झूठे, कागजी और जनता को गुमराह करने वाले हैं। भाजपा ने पिछले पांच साल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सौ दिन की उपलब्धियों का झूठा प्रचार शुरू किया है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

जबकि इस सरकार ने सौ दिन में किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। बस इसने सत्ता और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान को रौंदा है। विकास को रोका और स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है।

Tags: akhilesh yadavakjilesh yadav tweetLucknow News
Previous Post

शिंजो आबे का काशी से रहा है गहरा लगाव, सनातन धर्म के थे मुरीद

Next Post

लखनऊ में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Draupadi Murmu

लखनऊ में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

neha rohanpreet

नेहा कक्कड़ का गाना बना 100 करोड़ व्यूज पार करने वाला इंडिया का पहला सॉन्ग

09/10/2020

इस तरह किया जाना चाहिए एकादशी व्रत का पारण, इन नियमों का करें पालन

09/06/2024
CM Dhami

धामी अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे, परिजनों से मिल कर लिया फीडबैक

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version