• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह लोकतंत्र के खिलाफ ‘मेगा साजिश’ है…SIR को लेकर अखिलेश ने BJP पर बोला हमला

Writer D by Writer D
28/11/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार की शाम को अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इसे ‘देश के खिलाफ बड़ी साजिश’ बताया और चेतावनी दी कि यह प्रक्रिया देश को ‘औपनिवेशिक युग से भी बदतर हालात’ में ले जा सकती है।

यह देश के लोगों के खिलाफ सबसे बड़ा षड्यंत्र: अखिलेश (Akhilesh Yadav)

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि SIR केवल मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं है, बल्कि एक ऐसा तंत्र है जिसके जरिए आम लोगों के अधिकारों को धीरे-धीरे समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आज वोट काटे जा रहे हैं, कल जमीन के रिकॉर्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आरक्षण, और बाद में मध्यम वर्ग के बैंक अकाउंट और लॉकर तक में हस्तक्षेप किया जाएगा।’

उन्होंने विपक्षी दलों ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन NDA के सहयोगियों को भी इस ‘मेगा साजिश’ के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। अखिलेश ने कहा, ‘यह देश के लोगों के खिलाफ सबसे बड़ा षड्यंत्र है, यह जागने का समय है। इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए सबको एकजुट होना होगा।’

NDA के साथ खड़े कुछ छोटे दल ‘सबसे पहले समाप्त किए जाएंगे: अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने दावा किया कि BJP और उसके सहयोगियों ने ‘चुनावी तंत्र को अपने कब्जे में लेने की योजना बना ली है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से मतदाता सूचियों में हेराफेरी की जा रही है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने चेतावनी दी कि NDA के साथ खड़े कुछ छोटे दल ‘सबसे पहले समाप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वोट किसी नागरिक की पहचान है और अगर वोट ही खतरे में है, तो लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार हो रहा है।

SIR प्रक्रिया फिलहाल नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है। चुनाव आयोग ने बताया है कि उनके बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) ने घर-घर जाकर फॉर्म बांटना शुरू कर दिया है और मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज भरने में सहायता भी दे रहे हैं।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

कुख्यात माड़वी हिडमा की मौत से पस्त हुए नक्सली, सरेंडर करने लगी लंबी लाइन

Next Post

पीएम मोदी ने 1 लाख लोगों के साथ किया गीता का पाठ, बोले- श्री कृष्ण के श्लोकों से मिलती है प्रेरणा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

23/03/2026
pm modi, cm dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

23/03/2026
cabinet meeting
उत्तर प्रदेश

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

23/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

23/03/2026
Veterinary Pharmacist Association
उत्तर प्रदेश

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

23/03/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने 1 लाख लोगों के साथ किया गीता का पाठ, बोले- श्री कृष्ण के श्लोकों से मिलती है प्रेरणा

यह भी पढ़ें

PM Modi

राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है भाजपा: नरेन्द्र मोदी

06/04/2024
Murder

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई राजधानी, अमेज़न के सीनियर मैनेजर की हत्या

30/08/2023
Ravan

पंडाल पर गिरा 80 फीट रावण का धड़, दशानन के पुतले का सिर भी टूटकर गिरा

12/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version