Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बांके बिहारी मंदिर हादसे में हुई मौतें योगी सरकार पर धब्बा रहेगी: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। उप्र के मथुरा में जन्माष्टमी के पर्व में बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे और जनहानि पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे का जिम्मेदार प्रशासन पर लगाया है। साथ ही भाजपा सरकार को घेरते हुए करोड़ों खर्च के बाद भी श्रद्धालुओं के कोई सुविधा न मिलने का आरोप लगाया है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को ट्वीट कर मथुरा में हुए हादसे पर भाजपा सरकार व प्रशासन की तैयारियों को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सिर्फ घोटाला किया।

जिस जगह ये दुखद हादसा हुआ वहां सुधार के नाम पर 27 करोड़ रुपये फूंक देने के बाद भी श्रद्धालुओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक असफलता के कारण हुई ये मौतें भाजपा शासित योगी सरकार पर एक धब्बा रहेंगी।

बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हादसा, दो की मौत

उल्लेखनीय है कि, मथुरा के वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में साल में जन्माष्टमी पर होने वाली मंगला आरती के दौरान परिसर में अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version