• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सरकार की देन है कानपुर मेट्रो, झूठ बोलती है योगी सरकार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
09/05/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग जनता को सिर्फ बरगला रहे हैं और प्रदेश में कोई विकास नहीं हो रहा है। शहर के विकास के लिए जनता ने अब मन बना लिया है कि नगरों में सपा की सरकार बनाना है। नगर निकाय के इस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। यह बातें मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने कानपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कही।

नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav)  के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को थम गया और उससे पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर करारा प्रहार करते हुए जीत की ताल ठोंकी तो वहीं सपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रोड शो करके नगर में सपा की सरकार बनने का दावा किया।

यही नहीं अंतिम समय छह बजे तक दोनों पार्टियों के बड़े नेता सड़कों पर जनता को अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते दिखे। सपा अध्यक्ष ने पार्टी की महापौर उम्मीदवार वंदना वाजपेयी के पक्ष में कई जगहों पर रोड शो भी किया और जनता को भी संबोधित किया। जनता से अपील करते हुए कहा कि महापौर उम्मीदवार सहित पार्टी के सभी पार्षद उम्मीदवार और नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चेयरमैन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर बड़ी जीत दिलाएं।

अखिलेश यादव ने कानपुर नगर निगम पर साधा निशाना, ट्वीट कर गिनाईं विफलताएं

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि कानपुर में मेट्रो सपा सरकार की देन है और योगी सरकार अपना झूठा श्रेय ले रही है। नगर निकाय का संबंध सीधा जनता से जुड़ा होता है, क्योंकि इसके अन्तर्गत नाली सफाई, पेयजल आदि प्राथमिक चीजें आती हैं। इन प्राथमिक चीजों पर भाजपा काम करने में विश्वास नहीं रखती इसलिए सपा की जीत जरुरी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमंचा वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनसे पूछो कि शहरों से कूड़ा नहीं उठ रहा, नालिया साफ नहीं है और बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा। इन सभी का जवाब उनकी तरफ से तमंचा आएगा। यह लोग कहते हैं कि सपा के लोग गुंडे और माफिया हैं, मैं कहना चाहता हूं कि हमारा और हमारे उम्मीदवार का रिकार्ड देख लो किसी के पास मुकदमा नहीं है।

Tags: akhilesh yadavkanpur newsnikay chunavup newsनिकाय चुनाव
Previous Post

भारत में इतने MiG-21 क्रैश क्यों?

Next Post

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Students returned safely from Manipur to UP

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

यह भी पढ़ें

Anna Hazare

‘यह केजरीवाल के कर्मों का फल है’, सीएम की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे

22/03/2024
Yogi government

नगर विकास विभाग ने मानसून से पूर्व व्यापक शहरी जल निकासी अभियान किया प्रारंभ

22/04/2025
Mahant Narendra Giri

फंदे पर लटकता मिला महंत नरेंद्र गिरि का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version