Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव ने चार मेधावी छात्राओं को बांटे लैपटॉप

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हाईस्कूल और इन्टरमीडिएट में उत्तीर्ण चार मेधावी छात्राओं को लैपटाप देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट 2022 में उत्तीर्ण कानपुर कर्नलगंज की कुमारी अनुष्का सोनकर, विधूना औरैया की कुमारी आकांक्षा, यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण ग्वालियर रोड आगरा की कुमारी सिमरन, हाईस्कूल परीक्षा 2022 में सीबीएससी बोर्ड से पास जालौन की शौर्य भदौरिया को लैपटाप प्रदान किया।

अखिलेश यादव ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version