Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा के दो पूर्व पदाधिकारियों को अखिलेश यादव ने किया निष्कासित

Samajwadi Party

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी (सपा) ने बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण छह साल के लिये निष्कासित कर दिया।

पार्टी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से बागपत में ओंकार यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू है सवर्ण विरोधी : सुनील राय

उन्होने बताया कि मिर्जापुर निवासी धीरेन्द्र सिंह को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव, अलीगढ के यशवीर सिंह चौधरी और वाराणसी के मोहम्मद रिजवान खान को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

Exit mobile version