• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़म खान की रिहाई पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 27 महीने बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) जेल से रिहा हो गए। वे सीतापुर जेल में बंद थे। आजम खान के दोनों बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah) और अदीब (Adeeb) उन्हें लेने पहुंचे। इतना ही नहीं प्रसपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भी सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात की।

हालांकि, इस दौरान सपा का कोई बड़ा नेता उनके स्वागत में नहीं पहुंचा। वहीं आजम खान की रिहाई के कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर खुशी जताई और कहा कि, “झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं।”

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट किया, सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। उन्होंने लिखा, झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!

सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं।पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे।

झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 20, 2022

27 महीने बाद जेल से बाहर आएं आज़म खान, शिवपाल ने किया स्वागत

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराज चल रहे आजम खान!

विधानसभा चुनाव के बाद से आजम खान के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराज होने की खबरें आती रही हैं। इन खबरों को बल आजम खान के करीबी फसाहत अली खान ने यह कह कर और दे दिया था कि ‘क्या यह मान लिया जाए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सही कहते हैं कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं? उन्होंने कहा था कि हम लोग यतीम हो गए। हमारे साथ तो वो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपने खून का एक-एक कतरा बहा दिया। हमारे नेता मोहम्मद आजम खान ने अपनी जिंदगी सपा को दे दी, लेकिन सपा ने उनके लिए कुछ नहीं किया।

परिवार के लोग भी नाराज

इतना ही नहीं मीडिया में खबरें आती रही हैं कि आजम खान का परिवार और करीबी सपा और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराज हैं। आजम के करीबियों का आरोप था कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले मुस्लिम नेता की रिहाई के लिए अखिलेश यादव ने कोई प्रयास नहीं किया।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav tweetazam han newsazam khan releaseazam khan updateslcuknow news
Previous Post

लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की रेड, RJD सुप्रीमो और परिवार के खिलाफ दर्ज हुआ एक और केस

Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

शादी में आ रही हैं अड़चनें, तो शारदीय नवरात्रि में इस दिन करें यह खास उपाय

27/09/2025
incense
Main Slider

इसके बिना अधूरी है आपकी पूजा, देवता होते है प्रसन्न

27/09/2025
Mahishasura Mardini Stotram
Main Slider

नवरात्रि में करें मां दुर्गा के इस शक्तिशाली स्तोत्र पाठ

27/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन रंगों के कपड़े, माँ दुर्गा पूरी करेंगी हर मनोकामना

27/09/2025
Lipstick
Main Slider

एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

27/09/2025
Next Post
share market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

यह भी पढ़ें

Nupur Sharma

भीम सेना का ऐलान, नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने पर 1 करोड़ का इनाम

08/06/2022
Teacher's jugaad formula being viral

छात्रों को ऑनलाइल क्लास के दौरान शिक्षक का जुगाड़ फार्मूला हो रहा वायरल

12/08/2020
UP teacher recruitment

69000 शिक्षक भर्ती : 31661 शिक्षकों की जिला आवंटन सूची जारी, 16 अक्टूबर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version